LATEST NEWS

  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा विपक्ष
  • Bihar News:ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर संग्राम, दिल्ली से बिहार तक ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर गरजा

  • Bihar Crime: गोलियों की बौछार से दहला बेगूसराय, बस स्टैंड पर बाइक सवार बदमाशों ने मचाई दहशत, 3 जख्मी
  • Bihar Crime: गोलियों की बौछार से दहला बेगूसराय, बस स्टैंड पर बाइक सवार बदमाशों ने मचाई दहशत, 3

  • Darbhanga Police Team Attacked
  • Bihar crime: नाबालिग को छिपाने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पत्रकार भी पिटा,जमकर बरसे

  • कटिहार DM
  • Bihar News: कटिहार DM का अनोखा अंदाज! बच्चों को पढ़ाया, जमीन पर बैठकर खाया खाना, खुद धोई जूठी

  • Bihar MLC Election
  • अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश के घर हुई JDU के शीर्ष नेताओं की बड़ी बैठक ! MLC चुनाव

Bihar News : गोपालगंज में फ़ूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के एक दर्जन लोगों की बिगड़ी तबियत, इलाके में मची अफरा तफरी

Bihar News : गोपालगंज में फ़ूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के एक दर्जन लोगों की तबियत बिगड़ गयी. जिसके बाद आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भारती

Bihar News : गोपालगंज में फ़ूड प्वाइजनिंग से एक ही परिवार के

GOPALGANJ : जिले के हथुआ थाना अंतर्गत छोटकी बगही गांव में उस समय हड़कंप मच गया।  जब देर रात एक ही परिवार के लगभग एक दर्जन सदस्य अचानक बीमार हो गए। परिवार के लोगों ने बताया कि सभी ने रात में एक साथ भोजन किया था। जिसमें रोटी और आलू-चना की सब्जी बनाई गई थी। लेकिन खाना खाने के कुछ समय बाद ही सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। 

बीमार पड़ने वालों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। एक के बाद एक परिवार के सदस्य चक्कर, उल्टी और दस्त की शिकायत करने लगे। परिवार में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से सभी को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी मरीजों को सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया। फिलहाल सभी पीड़ितों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। 

Diarch GO

बीमार लोगों में महताब आलम, अख्तरी खातून, नजरुल इस्लाम, रुकैया परवीन, जेबा परवीन सहित करीब एक दर्जन लोग शामिल हैं। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. शिवशंकर कुमार ने बताया :- “सभी लोगों को फूड प्वाइजनिंग हुआ है। लक्षण देखकर यही प्रतीत होता है कि भोजन में किसी जहरीले पदार्थ की मिलावट या खराबी रही होगी। सभी मरीजों का इलाज जारी है और सभी की हालत अब स्थिर है। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। 

रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर फूड प्वाइजनिंग की असली वजह क्या थी। “फिलहाल राहत की बात ये है कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं, लेकिन ये घटना एक बड़ी चेतावनी है कि भोजन की गुणवत्ता को लेकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह घटना लापरवाही का नतीजा थी या फिर भोजन में किसी प्रकार की विषाक्तता शामिल थी।”

NSIT
Nsmch

गोपालगंज से नमो नारायण की रिपोर्ट