LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

Bihar News: बिहार में स्टेशन पर टिकट मांगने पर टीटी के साथ महिला व तीन युवकों ने क्या कर दिया? वीडियो हो गया वायरल...देखिए....

Bihar News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें समस्तीपुर रेल मंडल के लहरिया सराय स्टेशन पर एक टिकट परीक्षक (टीटी) के साथ एक महिला और तीन युवकों द्वारा की गई मारपीट को दिखाया गया है।

Bihar News: बिहार में स्टेशन पर टिकट मांगने पर टीटी के साथ म

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां स्टेशन पर टिकट मांगना टीटी को भारी पड़ गया। टीटी के साथ महिला और तीन युवकों ने बदसलूकी की। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो समस्तीपुर रेल मंडल के लहरिया सराय स्टेशन का है। वीडियो में एक टिकट परीक्षक (टीटी) के साथ एक महिला और तीन युवकों द्वारा की गई मारपीट को दिखाया गया है।

महिला और तीन युवकों ने की टीटी की पिटाई

जानकारी अनुसार समस्तीपुर रेल मंडल में तैनात पंकज प्रकाश अपने सहयोगी के साथ लहरिया सराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर टिकट चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक महिला और तीन पुरुषों को टिकट की मांग करने पर उन्होंने विरोध किया और टीटी के साथ बहस करने लगे। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई। 

दो युवक गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ और रेल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महिला और एक अन्य युवक फरार हो गए। मारपीट में घायल हुए टीटी को इलाज के लिए डीएमसी हॉस्पिटल ले जाया गया। घटित घटना के संबंध में पीड़ित टीटी पंकज कुमार ने राजकीय रेल थाना दरभंगा में एक मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

एसपी ऑफिस का स्टॉफ बताकर पीटा

पीड़ित टीटी पंकज कुमार ने घटना को लेकर बताया कि, महिला और तीन युवकों ने खुद को एसपी ऑफिस का स्टॉफ बताकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। महिला के द्वारा भी उसको पीटा गया। दो लोग गिरफ्तार हुए हैं वहीं दो लोग भाग गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। बाकि युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

NSIT
Nsmch