LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा, दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत

गोपालगंज। जिले के हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के पास दीवार गिरने से दबकर दो मजदूरों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक मजदूर जख्मी हो गया है।

Accident In Gopalganj
गोपालगंज में दर्दनाक हादसा- फोटो : Reporter

Accident In Gopalganj: गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में स्थित हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल के पास मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। अस्पताल की पुरानी दीवार को तोड़ने के दौरान एक दीवार गिरने से दो मजदूर दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य मजदूर घायल हो गया है।

क्या हुआ था?

जानकारी के अनुसार, अस्पताल में नए निर्माण कार्य के लिए पुरानी दीवार को तोड़ा जा रहा था। इस दौरान जेसीबी मशीन से दीवार को तोड़ा जा रहा था। हालांकि, पास में ही एक निजी दीवार भी थी जो काफी कमजोर थी। मजदूरों को इस बात की जानकारी नहीं थी और वे टूटी हुई दीवार से ईंटें हटा रहे थे। तभी अचानक निजी दीवार ढह गई और तीनों मजदूर उसके नीचे दब गए।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान हथुआ थाना क्षेत्र के तुर्पट्टी गांव निवासी अशोक साह के पुत्र नीतीश कुमार साह और मीरगंज थाना क्षेत्र के बसडिला गांव निवासी संतोष साह के रूप में हुई है। घायल मजदूर का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे से शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दीवार क्यों गिर गई।

NSIT
Nsmch

परिवारों में कोहराम

इस हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजन लगातार रो-रोकर बुरा हाल हैं। स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।