LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Bihar News : ट्रैफिक डीएसपी ने दिखाई दरियादिली, सड़क हादसे में जख्मी अधेड़ को अपनी गाड़ी से पहुँचाया अस्पताल, लोगों ने की जमकर सराहना

Bihar News : कई लोगों को जहाँ पुलिस से काफी शिकायत होती है. वहीँ कई पुलिसकर्मी अपने कार्यों से लोगों का दिल जीत लेते हैं. ऐसा ही काम एक डीएसपी ने किया है. जिसकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं...पढ़िए आगे

Bihar News : ट्रैफिक डीएसपी ने दिखाई दरियादिली, सड़क हादसे मे

MUNGER : मुंगेर में स्कॉर्पियो के धक्के से हेरूदियारा के समीप स्कूटी सवार चुरंबा निवासी 48 वर्षीय मो.जान मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क पर छटपटाते घायल को देख राउंड ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन की नजर घायल पर पड़ी। इसके बाद ट्रैफिक डीएसपी ने सिपाही सौरभ, अनुज और चालक सन्नी की मदद से अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। 

एक्सरे रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना में घायल के दाहिने पैर का हड्डी बुरी तरह टूट गई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि वह चूआबाग से हेरूदियारा तक राउंड ड्यूटी पर थे। हेरूदियारा के समीप स्कॉर्पियो के धक्के से  सड़क पर गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को छटपटाते देख जवानों के सहयोग से इलाज के लिए भर्ती कराया गया। साथ ही इसकी सूचना कासिम बाजार थाना को दी गई। 

जानकारी के अनुसार चुरंबा निवासी मो.हनीफ का पुत्र 48 वर्षीय जान मोहम्मद जो बिस्कुट का मार्केटिंग करता है। वह तगादा के लिए निकला था। स्कार्पियो वाहन ने स्कूटी में पीछे से धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो लेकर चालक फरार होने में कामयाब रहा। काफिला गुजरने के बाद सड़क पर छटपटाते घायल पर नजर पड़ने पर ट्रैफिक डीएसपी ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट