LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Love Rashifal 22 december 2024: जानें कैसा जाने वाला है 12 राशियों का दिन रोमांस के मामले में, पढ़ें एक क्लिक में

ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करती है।

Love Rashifal 22 december 2024: जानें कैसा जाने वाला है 12 र
जानें आज 22 दिसंबर का लव राशिफल- फोटो : freepik

Love Rashifal 22 december 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की स्थिति हमारे मन, मस्तिष्क और स्वभाव को प्रभावित करती है। कुंडली का पंचम भाव प्रेम संबंधों की जानकारी प्रदान करता है। शुभ ग्रहों की दृष्टि प्रेम संबंधों में सफलता दिलाती है। आइए जानते हैं कि रविवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किनके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण।

मेष लव राशिफल (Aries)

रविवार का दिन मेष राशि वालों के लिए खुशनुमा रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताएंगे। रोमांस का मूड बनेगा और रिश्ते में मधुरता आएगी। ध्यान रखें, किसी भी हाल में पार्टनर का दिल न दुखाएं।

Diarch GO

वृषभ लव राशिफल (Taurus)

वृषभ राशि के लिए रविवार सामान्य रहेगा। काम की व्यस्तता के चलते आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। फोन के जरिए संपर्क बना रहेगा, लेकिन आप उन्हें काफी मिस करेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन थोड़ी चुनौतियां लेकर आ सकता है। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। गुस्से पर नियंत्रण रखें और किसी भी प्रकार की कठोर बात कहने से बचें।

NSIT
Nsmch

कर्क लव राशिफल (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए रविवार रोमांटिक रहेगा। आप पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। यह समय आपके रिश्ते को मजबूत करने और अपने पार्टनर के प्रति समर्पण दिखाने का है।

सिंह लव राशिफल (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए यह दिन सुखद रहेगा। हालांकि, पार्टनर के लिए थोड़ा तनावपूर्ण हो सकता है। रिश्ते में दबाव न डालें और उन्हें समझने की कोशिश करें। सहयोग से रिश्ते बेहतर बनेंगे।

कन्या लव राशिफल (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए रविवार मिला-जुला रहेगा। काम की अधिकता के कारण पार्टनर से बातचीत कम हो सकती है। धैर्य रखें और निराश न हों।

तुला लव राशिफल (Libra)

तुला राशि वालों के लिए रविवार प्यार भरा रहेगा। पार्टनर के साथ डिनर का प्लान बन सकता है। यह समय भावनात्मक रूप से आपको करीब लाएगा और आपके रिश्ते को गहराई देगा।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लिए यह दिन अनुकूल है। आप पार्टनर के साथ निजी बातें शेयर कर सकते हैं। समझदारी से अपनी बात रखें ताकि सकारात्मक प्रभाव पड़े।

धनु लव राशिफल (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह दिन शुभ रहेगा। आप अपने रिश्ते के बारे में परिवार को बता सकते हैं। ध्यान रखें कि कोई भी ऐसा काम न करें जिससे रिश्ते पर विपरीत असर पड़े।

मकर लव राशिफल (Capricorn)

मकर राशि वालों के लिए यह दिन कठिन हो सकता है। पार्टनर के साथ नाराजगी बढ़ सकती है। रिश्ते में दरार से बचने के लिए गलतफहमियों को दूर करें।

कुंभ लव राशिफल (Aquarius)

कुंभ राशि वालों के लिए रविवार शुभ रहेगा। आप पार्टनर का समर्थन करेंगे और यह समय आपके रिश्ते को मजबूत करेगा। जल्दबाजी से बचें।

मीन लव राशिफल (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए यह दिन सकारात्मक रहेगा। पार्टनर अपने प्यार का इजहार कर सकती हैं। रिश्ते में पारदर्शिता रखें और किसी भी बात को छिपाने से बचें।