LATEST NEWS

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

Bihar News : पटना में अनलोडिंग के दौरान सिलेंडर में हुआ जोरदार धमाका, मौके पर एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

Bihar News : पटना में अनलोडिंग के दौरान सिलेंडर में धमाका हो गया. जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. वहीँ इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है....पढ़िए आगे

Bihar News : पटना में अनलोडिंग के दौरान सिलेंडर में हुआ जोरद
पटना में धमाका - फोटो : RAJNISH

PATNA :  पटना के भूतनाथ रोड में ऑक्सीजन सिलेंडर अनलोडिंग के दौरान प्रेशर ब्लास्ट हुआ है। जिसमें एक की मौत और एक की घायल होने की बात बताई जा रही है। मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र के भूतनाथ रोड स्थित श्री सुनीलम हॉस्पिटल के पास की है। जहां पर ऑक्सीजन सिलेंडर अनलोड किया जा रहा था। 

इसी दौरान उसमें प्रेशर ब्लास्ट होने के कारण सिलेंडर फट गया। जिसके जद में दो व्यक्तियों के आने की खबर है। जिसमें एक की मौत और एक घायल की बात बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीँ मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। 

फिलहाल मामले में पटनासिटी के एडिशनल एसपी ने कहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर अनलोडिंग के दौरान प्रेशर ब्लास्ट हुआ है जिसमें एक की मौत और एक घायल है। जिनकी घटना मृत्यु हुई है उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भेजा गया है।

पटना से रजनीश की रिपोर्ट