LATEST NEWS

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

Change Staiton Name: बिहार के इस बड़े स्टेशन का नाम बदलेगा,नीतीश के खास सांसद ने मीटिंग में कर दी मांग..अब इस नाम से जाना जाएगा

समस्तीपुर रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के विकास और यात्रियों की सुविधाओं के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव दिए।

 Change Staiton Name: बिहार के इस बड़े स्टेशन का नाम बदलेगा,
सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन- फोटो : social media

Change Staiton Name: समस्तीपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित संसदीय समिति की बैठक में सीतामढ़ी सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने रेलवे की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए। उन्होंने सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर सीतामढ़ी धाम स्टेशन करने की मांग की और यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए विभिन्न सुझाव दिए।

प्रमुख प्रस्ताव और मांगें

1. सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन का नामकरण

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने सीतामढ़ी स्टेशन का नाम बदलकर "सीतामढ़ी धाम स्टेशन" करने का प्रस्ताव रखा। उनका तर्क है कि यह स्थान माता सीता की जन्मस्थली है और इसका सांस्कृतिक महत्व है।

2. वासिंग पिट की आवश्यकता

सांसद ने वासिंग पिट की कमी को प्रमुख समस्या बताया। वासिंग पिट न होने के कारण सीतामढ़ी में नई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो रहा है। इसके चलते स्टेशन पर ट्रेनें अधिक समय तक नहीं रुक पातीं, जिससे यात्रियों को असुविधा होती है।

3. अलग टिकट काउंटर

सांसद ने दिव्यांगों, महिलाओं, और बुजुर्गों के लिए अलग टिकट काउंटर की मांग की। वर्तमान में एक ही टिकट काउंटर होने से विशेष जरूरतों वाले यात्रियों को परेशानी होती है।

NSIT
Nsmch

4. स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव

उन्होंने सुबह पटना जाने वाली ट्रेन संख्या 15505 दरभंगा-पाटलिपुत्रा वाया सीतामढ़ी का डुमरा, गाढ़ा, रुन्नीसैदपुर और रामवृक्ष बेनीपुरी गांव जैसे स्टेशनों पर ठहराव बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि इन स्टेशनों पर दो-दो मिनट के ठहराव से स्थानीय यात्रियों को फायदा होगा।

5. रुन्नीसैदपुर प्लेटफार्म निर्माण

बैठक में रुन्नीसैदपुर में प्लेटफार्म की कमी की समस्या भी उठाई गई। सांसद ने प्लेटफार्म निर्माण की मांग की ताकि यात्रियों को सुविधा हो सके।

6. नई ट्रेनों का परिचालन और समय सारणी सुधार

सांसद ने सीतामढ़ी से मुंबई जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन की फेरा बढ़ाने और दिल्ली जाने वाली ट्रेन की समय सारणी में सुधार की मांग की। उन्होंने सीतामढ़ी से अन्य प्रमुख महानगरों के लिए भी नई ट्रेनों के परिचालन की आवश्यकता जताई।

समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रिया

सांसद के प्रस्तावों को समस्तीपुर रेल मंडल के जीएम ने सकारात्मक रूप में लिया है। जदयू के वरिष्ठ नेता विमल शुक्ला ने सांसद देवेश चंद्र ठाकुर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में रेलवे विकास की गति तेज होगी।

सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के विकास

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर की तरफ से सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन के विकास के लिए उठाए गए कदमों से स्थानीय यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। उनके प्रस्तावों का उद्देश्य रेलवे सुविधाओं को बेहतर बनाना और यात्रियों के अनुभव को सुगम बनाना है।