BIHAR POLITICS - वैनिटी वैन एक्टरों का होता है, बैठानेवाला प्रोड्यूसर होता है, समझ जाइए, अनशन कर रहे प्रशांत किशोर को लेकर तेजस्वी ने किया तंज

अनशन पर बैठे पर प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने उन्हें एक्टर बताया है। उन्होंने कहा कि वैनिटी वैन एक्टरों का होता है जिसे प्रोड्यूसर उपलब्ध कराता है। यहां प्रोड्यूसर और एक्टर कौन है, बताने की जरुरत नहीं है।

BIHAR POLITICS - वैनिटी वैन एक्टरों का होता है, बैठानेवाला प
एक्टर हैं प्रशांत किशोर- फोटो : रंजन कुमार

PATNA - BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशन पर बैठे पर प्रशांत किशोर पर तेजस्वी यादव ने बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने आज तक यह नहीं बताया कि क्यों अमित शाह चाहते थे कि वह जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था। पहले उन्हें यह बताना चाहिए। 

संवाद यात्रा पर रवाना होने से पहले तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर को एक्टर बताया। उन्होंने कहा कि वैनिटी वैन एक्टर्स-एक्ट्रैस का होता है और यह वैनिटी वैन प्रोड्यूसर उपलब्ध कराता है। अब समझ जाइए कि एक्टर कौन है और प्रोड्यूसर कौन। तेजस्वी ने इशारों में बता दिया कि प्रशांत किशोर को बीजेपी का सपोर्ट मिल रहा है।

Diarch GO

बीपीएससी अभ्यर्थियों को लेकर बोले

तेजस्वी ने बीपीएससी अभ्यर्थियों को लेकर कहा कि हमने पहले भी कहा था कि इस पर कोई राजनीतिकरण ना हो अभ्यर्थियों की यह मांग थी इस वजह से हमने नैतिक समर्थन दिया था। लेकिन कुछ लोगों ने जाकर इस आंदोलन को पूरी तरीके से खत्म किया वह कौन लोग हैं यह सब को पता है। बताने की जरुरत नहीं है। 

कुछ लोग आंदोलन को तोड़ने की कोशिश में लगे थे। उन्होंने आंदोलन को हाईजैक किया। एक डील के तहत अभ्यर्थियों को लाठी से कुचला गया।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - रंजन कुमार