LATEST NEWS

  • Mallikarjun Kharge
  • Bihar Politics: पटना आएंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री बाबू की जयंती समारोह में होंगे शामिल

  • Bihar Crime: बच्चा चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई, पेड़ से बांधा,  पुलिस को भीड़ के आक्रोश का करना पड़ा सामना
  • Bihar Crime: बच्चा चोरी के शक में दो युवकों की पिटाई, पेड़ से बांधा, पुलिस को भीड़

  • Bihar Police:दारोगा ने डांसर को मारा थप्पड़, तान दिया सर्विस रिवाल्वर, मां-बहन की....
  • Bihar Police:दारोगा ने डांसर को मारा थप्पड़, तान दिया सर्विस रिवाल्वर, मां-बहन की....

  • Shri Krishna Singh Jayanti,
  • Bihar News: बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, विजय चौधरी बोले- सभी

  • Patna Masaurhi Murder
  • Patna Crime: पटना में खूनी वारदात, लोहे की रॉड से पीटकर युवक का कत्ल, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंका

मधुबनी के लोगों को आज मिलेगी बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे झंझारपुर-लौकहा रेल मार्ग का उद्घाटन

झंझारपुर से लौकहा तक ट्रेन सेवा का उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस अवसर पर एक विशेष ट्रेन भी चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05205 बुधवार सुबह 11:15 बजे झंझारपुर से रवाना होगी और सभी स्टेशनों पर रुकते हुए 1:00 बजे लौकहा बाजार स्टेशन

rail line

बिहार के मधुबनी जिला के झंझारपुर से लौकहा तक नई रेल लाइन का उद्घाटन बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा, जिससे मिथिलांचल के लोगों के लिए यह ऐतिहासिक दिन साबित होगा। इस अवसर पर एक विशेष उद्घाटन ट्रेन, संख्या 05205, झंझारपुर से लौकहा बाजार तक चलाई जाएगी। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन बुधवार को सुबह 11:15 बजे झंझारपुर स्टेशन से रवाना होगी और सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1:00 बजे लौकहा बाजार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

इस नई रेल सेवा के शुभारंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को दरभंगा के डीआरएम के ओएसडी भोगेंद्र कुमार ने झंझारपुर स्टेशन परिसर में बनाए जा रहे पंडाल का निरीक्षण कर सभी आवश्यक निर्देश दिए। उद्घाटन समारोह में स्थानीय सांसद, राज्यसभा सांसद, विधायक, विधान पार्षद, नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद, मीडिया प्रतिनिधि और क्षेत्र के प्रबुद्धजन उपस्थित रहेंगे। सभी को इस ऐतिहासिक अवसर का गवाह बनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

रेलवे प्रशासन ने घोषणा की है कि 14 नवंबर से झंझारपुर-लौकहा रेल मार्ग पर दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का नियमित परिचालन शुरू किया जाएगा, जो यात्रियों की सुविधा को बढ़ाने के लिए सभी स्टेशनों पर ठहराव देंगी। यह नई रेल लाइन झंझारपुर और लौकहा के बीच यात्रा को आसान, सुगम और सुरक्षित बनाएगी, जिससे दैनिक यात्रियों और छात्रों को विशेष लाभ मिलेगा।

इस नई रेल सेवा के शुरू होने से न केवल स्थानीय यात्री लाभान्वित होंगे बल्कि इस क्षेत्र में व्यापार और पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। स्थानीय लोगों ने भी रेल मार्ग के उद्घाटन को लेकर उत्साह और खुशी जताई है। मिथिलांचल के निवासियों का कहना है कि यह नई रेल सेवा क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही परिवहन समस्याओं का समाधान करेगी और उन्हें यात्रा के लिए अधिक विकल्प और सुविधा प्रदान करेगी।

NSIT
Nsmch