LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Patna High Court: 70वीं बीपीएससी सिविल प्रारंभिक परीक्षा पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए क्या हुआ

पटना हाई कोर्ट में 70वीं बीपीएससी सिविल प्रारंभिक परीक्षा से सम्बन्धित याचिका पर महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। इस मामले की 31जनवरी, 2025 को फिर सुनवाई होगी ।

Patna high Court
70th BPSC Civil Preliminary Examination- फोटो : hiresh Kumar

Patna High Court : पटना हाईकोर्ट ने 70वीं  बीपीएससी सिविल प्रारंभिक परीक्षा से सम्बन्धित आनंद लीगल ऐड फोरम ट्रस्ट  की याचिका पर सुनवाई की।एक्टिंग चीफ जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने इस जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इसकी सुनवाई की योग्यता पर राज्य सरकार और बीपीएससी को अगली सुनवाई में  जवाब देने का निर्देश दिया।इस मामलें की सुनवाई 14 फरवरी,2025 को की जाएगी।

पूर्व में आनंद लीगल ऐड फोरम ट्रस्ट ने ये याचिका सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष दायर किया।लेकिन सुप्रीम कोर्ट  ने इस मामलें की सुनवाई से इंकार  करते हुए इस मामलें को सम्बन्धित हाईकोर्ट के समक्ष रखने को कहा।इसी के बाद इस जनहित याचिका को पटना हाईकोर्ट के समक्ष सुनवाई के लिए रखा गया।

इसी मुद्दे पर पप्पू कुमार व अन्य द्वारा दायर याचिका की सुनवाई 16 जनवरी,2025 को जस्टिस ए एस चंदेल ने की थी।कोर्ट ने इस मामलें पर सुनवाई करते हुए राज्य व बीपीएससी को 30 जनवरी,2025 तक हलफ़नामा दायर कर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया था।कोर्ट ने स्पष्ट किया  कि आयोग द्वारा लिए गये परीक्षा का परिणाम इस याचिका के अंतिम निर्णय पर निर्भर होगा। इस मामलें पर 31जनवरी, 2025  को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गयी  ।