LATEST NEWS

  • Samastipur Young Woman Found Dead Murder Suspected
  • Bihar Crime: बिहार में अर्धनग्न हालत में युवती का शव मिलने से सनसनी, सिर कुचलकर हत्या की आशंका

  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद, कहीं बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध मिला
  • Patna Food Safety Raid:पटना में बिरयानी और होटल कारोबारियों पर खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, कई किचन बंद,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

Road Accident In Patna: पटना में रफ्तार का कहर, अनियंत्रित गाड़ी ने 5 लोगों को मारी टक्कर, मौत से मचा हड़कंप

Road Accident In Patna: पटना में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गय़ा।

सड़क हादसा
Road Accident In Patna- फोटो : Reporter

Road Accident In Patna:  पटना सिटी से एक बड़ी खबर सामने आई है। दीदारगंज टोल प्लाजा के पास कर्मलीचक इलाके में एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क पर खड़े पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल भेजा गया

सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए एनएमसीएच और पीएमसीएच भेजा गया। दुर्घटना में तेज रफ्तार वाहन में सवार एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। वाहन चालक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्थल पर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल गाड़ी का नंबर BR01PB 7026 है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। 

हादसे का विवरण

यह घटना सुधा बूथ के पास हुई, जहां 4-5 लोग खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है, और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर करता है। पुलिस ने सभी से सड़क पर सतर्कता बरतने की अपील की है।

NSIT
Nsmch

पटना से रजनीश की रिपोर्ट