LATEST NEWS

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News: वेतन घोटाले के बाद शिक्षा विभाग सख्त, DEO के पत्र से शिक्षकों में इस

  • Illegal Firecrackers in Patna
  • दिवाली से पहले पटना सिटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख के अवैध पटाखे जब्त

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

RAILWAY NEWS - एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी में फायर अलार्म की आवाज सुन यात्रियों में मचा हड़कंप, जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदने लगे, जाने क्या हुआ था

RAILWAY NEWS - मुंबई जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया। जब एसी बोगी का फायर अलार्म अचानक बजने लगा। जिसके बाद अचानक ट्रेन रूक गई। वहीं यात्री भी आनन फानन में ट्रेन से कूदकर भागने लगे।

 RAILWAY NEWS - एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी में फायर अलार्म

N4N DESK - जयनगर-एलटीटी के बीच चलनेवाली पवन एक्सप्रेस (11062) के यात्रियों में उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन के एसी बोगी में अचानक फायर अलार्म बजने लगा। अलार्म की आवाज इतनी तेज थी यात्रियों को लगने लगा कि ट्रेन में आग लग गई है। जिसके बाद काफी देर तक ट्रेन रुकी रही। वहीं दूसरी तरफ अनहोनी की आशंका से यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे। हालांकि बाद में फायर अलार्म की गड़बड़ी को ठीक किया गया, जिसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। वहीं यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। 

घटना दरभंगा जिलके के लहेरियासराय थलवारा स्टेंशन के नजदीक 15 नंबर गुमटी के पास की है, जब ट्रेन की बोगी में सायरन बजते ही ट्रेन रुक गई। बताया कि ट्रेन जयनगर से मुंबई के एलटीटी के लिए रवाना हुई थी। जिसके बाद ट्रेन के लहेरियासराय स्टेशन से खुलते ही बी6 कोच से एक विचित्र तरफ का आवाज आने लगा। यात्रियों को लगा कि ट्रेन के नीचे आग लगा हुआ है। यह समझ कर कुछ यात्रियों ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी। 

ट्रेन में आग लगने का लगा डर

यात्रियों को लगा कि ट्रेन में आग लग गई है, जिसके बाद बोगी से यात्रियों ने कूदना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन में साथ चल रहे इंजीनियर की टीम B6 बोगी में बज रहे सायरन को आकर देखा और उसकी जांच की। फिर उसे ठीक करने के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो सकी। वहीं बताया गया कि मधुबनी स्टेशन के आसपास भी ट्रेन का पहले इंजन फेल हो गया था, जिसके बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को आगे रवाना किया गया था।  

फायर अलार्म की जानकारी नहीं

इस संबंध में थलवारा स्टेशन मास्टर सुधीर कुमार झा ने बताया कि स्टेशन से पहले ही किसी यात्री के द्वारा वैक्यूम करने की जानकारी मुझे मिली। हालांकि उन्हें फायर अलार्म बजने की जानकारी नही मिली है, क्योंकि ट्रेन का ठहराव थलवारा स्टेशन नहीं है। इस कारण ट्रेन यहां नही रुकी।

NSIT
Nsmch