LATEST NEWS

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

  • BiharED Probe IAS Anand Kishor Seeks Time 6 Officers Under Scanner tender Scam
  • Bihar tender Scam: ED के सामने पेश नहीं हुए IAS आनंद किशोर, एक के बाद एक कई बड़े

  • Patna High Court
  • Patna High Court: बिना कानूनी आदेश के घर उजाड़ने पर सरकार को देना होगा इतने लाख रुपये

  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
  • Bihar Road Accident: 20 फीट गहरे तालाब में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, एक की मौत, दूसरे की तलाश

  • Bihar Teachers May Get Salaries Directly From Treasury
  • Bihar Education News:बिहार में विश्वविद्यालय शिक्षकों के वेतन भुगतान का बदलेगा तरीका, अब सीधे खाते में आएगी सैलरी

PANORAMA SPORTS 2024 - पनोरमा स्पोर्ट के तीसरे दिन क्रिकेट में दो टीमों को मिला वाक ओवर, शारदा सिन्हा को दी गई श्रद्धांजलि

PANORAMA SPORTS 2024 - पनोरमा स्पोर्ट के तीसरे दिन क्रिकेट म
टीमों से परिचय हासिल करते संजीव मिश्रा।- फोटो : हरिओम झा

PURNIA - पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 में सातवें चरण के क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन का खेल समाप्त हुआ, बेहतरीन आयोजन में खेलने वाले खिलाड़ियों के बीच काफी उत्साह दिखा। पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 के तीसरे दिन के खेल कार्यक्रम में मैदान पर आयोजन समिति के अध्यक्ष सह पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा  ने आयोजन समिति के  सदस्यों एवं खिलाड़ियों के साथ पार्श्व गायिका पदमश्री स्व. शारदा सिन्हा जी के आत्मा के शांति हेतु शोक सभा मे भाग लिए जिसमे सबो ने दो मिनट का मौन रख कर स्व. शारदा सिन्हा जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करी। 

इसके उपरांत संजीव मिश्रा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल कार्यक्रम को प्राम्भ करवाया, साथ हीं संजीव मिश्रा ने संक्षिप्त सम्बोधन में खिलाड़ियों के हौंसले को बढ़ाते हुए कहा कि ये आयोजन इस क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल में बेहतर भविष्य बनाने के उद्देश्य से किया गया हैँ, खिलाड़ियों को अनुशासन में खेलते हुए अपनी प्रतिभा को मैदान पर दिखाना है   यह काबिले तारीफ है। जिससे इस पूर्णिया को खेल में नए सितारे मिल सके। 

श्री मिश्रा ने लोकआस्था के महापर्व छठ की भी सभी क्रिकेट खिलाड़ियों, आयोजन समिति के सदस्यों, खेल प्रशिक्षको, एवं दर्शकों को शुभकामनायें दिए साथ हीं सबो से अपील भी किए की बच्चों को छठ घाट से दुर रखने का प्रयास करें।

सात नवंबर को होगा इन टीमों का मैच

पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा ने आज के खेल परिणाम की जानकारी देते हुए कहा कि 7 नवंबर को होने वाले मैच  संख्या 1 :- चक परोरा बनाम जागली क्रिकेट क्लब मैच संख्या 2 :- वायएससीसी बनाम सज्जाद कोलनी क्रिकेट क्लब मैच संख्या 3 :- सीमांचल स्पोर्ट्स अकेडमी बनाम अपकमिंग स्टार मैच संख्या 4 :- आशिकी क्रिकेट कलब बनाम पिरगंज क्रिकेट कलब मैच संख्या 5 :- मौलवी टोला क्रिकेट कलब बनाम मैजिक इलेवन मैच संख्या 6 :- राजाबाड़ी क्रिकेट कलब बनाम मिल्की क्रिकेट कलब (सीनियर) मैच संख्या 7 :- केरियर पॉइंट स्कूल बनाम सनराइज क्रिकेट क्लब मैच संख्या 8 :- एनएआरसीसी बनाम चिमनी बाजार क्रिकेट क्लब पूर्णिया के बीच होगा। साथ हीं श्री झा ने सभी टीमों से आशा प्रकट की हैँ टीम अपने मैच के निर्धारित समय का पालन करें जिससे अंधेरा होने से पहले मैच समाप्त किया जा सके। 

NSIT
Nsmch

      पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन-7 मे  आज तीसरे दिन के खेले गये मैच का निर्णय कुछ इस प्रकार रहा :- 

मैच संख्या 1:- किंग 11 परोरा बनाम किंग्स 11 पूर्णिया के बीच हुए इस मैच में किंग्स 11 परोरा ने 30 रन से जीत दर्ज की। 

मैच संख्या 2 :- पूर्णिया क्रिकेट क्लब पूर्णिया बनाम जिला स्कूल क्रिकेट क्लब पूर्णिया के इस मैच में जिला स्कूल क्रिकेट क्लब पूर्णिया ने जीत दर्ज की। 

मैच संख्या 3 :- आजाद स्पोर्ट्स क्लब अररिया बनाम शानदार स्ट्राइकर के बीच खेले गये मैच में आजाद स्पोर्ट्स क्लब अररिया ने जीत दर्ज की। 

मैच संख्या 4 :- गरुड़ा गैट्स बनाम मेलबोर्न क्रिकेट क्लब रेड के बीच खेले गये मुकाबले को गरुड़ा गेट्स की टीम ने जीत लिया। 

मैच संख्या 5 एवं मैच संख्या 6 के विजेता जिला स्कूल  एन सी सी पूर्णिया एवं कौशिक नगर क्रिकेट क्लब अपने विपक्ष टीम के नहीं आने के बजे से वाक ओवर द्वारा जीत लिए। 

मैच संख्या 7 :- मधुबनी सिपाही टोला बनाम आजमनगर अमेजिंग क्रिकेट क्लब के बीच खेले गये मैच में मधुबनी सिपाही टोला ने जीत दर्ज की। 

मैच संख्या 8 :- हरिओम स्पोर्ट्स बनाम युवा क्रिकेट क्लब, जे सी सी के बीच हुए मैच में युवा क्लब जे सी सी ने जीत दर्ज का अगले चक्र में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

 आज खेले गये सभी मैचों के अंपायर के रूप में  बिहार स्टेट पेनल रेफरी ग्रेड "ए" अंपायर मो नयर अली, काजल पोद्दार, विमल मुकेश, एसएस प्रसाद उर्फ़ पिंटू कुमार मुख्य भूमिका मे रहें। 

इस अवसर पर उपस्थित पनोरमा स्पोर्ट्स सीजन -7 आयोजन समिति सदस्य हरिओम झा, सुनील सुमन, उद्घोषक विकाश कुमार, स्कोरर प्रिंस कुमार, लाइव टेलीकास्ट इंचार्ज कुंदन कुमार, मो मंजर मोहसिन,अमृत साजन, हरीश कुमार, मो मासूम, वेदांत, शिवम, आदि सक्रिय रहे थे।