LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Pappu Yadav News: सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला कौन ! जान लीजिए,उड़ जाएगा होश,पुलिस ने उठा लिया..

Pappu Yadav News: सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाला आरोपी पुलिस के गिरफ्त में आ गया है। पुलिस फिलहाल धमकी देने वाले शख्स से पूछताछ कर रही है।

bihar news
MP Pappu Yadav was- फोटो : Reporter

 Pappu Yadav News: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी आखिरीकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। आरोप ने अब तक 20 बार पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दे चुका था। पुलिस ने आरोपी को भोजपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शाहपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव का रहने वाला रामबाबू यादव है। 

आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के गिरफ्तारी के बाद पूर्णिया पुलिस इसे अपने साथ ले गई है। ज्ञात हो कि पप्पू यादव को इन दिनों लगातार धमकी मिल रही थी। वहीं पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि युवक कई मामलों में खुलासा कर सकता है। बताया जा रहा है कि आरोपी रामबाबू राय के पिता का नाम ईश्वर राय है। आरोपी युवक पहले पढ़ाई करता था। हालांकि उसने पप्पू यादव को धमकी क्यों दी इसकी कोई जानकारी पुलिस के हाथ नहीं लगी है।  

लॉरेंस बिश्नोई से मांगे माफी

मालूम हो कि, पप्पू यादव को पिछले दिनों से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी। बीते दिन आरोपी ने वीडिया मैसेज भेज कर कहा था कि बिश्नोई गैंग टीम 5 से 6 दिन में पप्पू यादव का कत्ल करने जा रही है। साथ ही आरोपियों ने फोन कर कहा था कि पप्पू यादव लॉरेन्स बिश्नोई से माफी मांग ले नहीं तो उनको मारने के लिए हमलोग पटना पहुंच गए हैं, 5 से 6 दिन में निपटा देंगे। 

20 बार मिल चुकी है धमकी

वहीं इसके पहले आरोपी ने पप्पू यादव को 24 घंटे के अंदर खत्म करने की धमकी दी थी। आरोपी ने फोन कर कहा था कि 24 दिसंबर पप्पू यादव के जीवन की आखिरी दिन होगा। तब तक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य पप्पू यादव का कत्ल कर देंगे। वहीं सांसद पप्पू यादव का कहना है कि वो इन धमकियों से नहीं डरते हैं, बल्कि वो लगातार अपने गाड़ी पर सवार होकर अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं लोगों से मिल रहे हैं। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो अभी तक की जांच में धमकी देने वाला किसी भी शख्स का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संपर्क नहीं है। 

NSIT
Nsmch