LATEST NEWS

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

  •  Nishant
  • निशांत का MLC चुनाव में 3 सीटों पर जदयू की हार के बाद बड़ा ऐलान, यूपी विधानसभा

  • AAP Candidates for Punjab Assembly Elections
  • पंजाब चुनाव के लिए AAP के 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, भगवंत मान धुरी से लड़ेंगे

Gaya News: सड़क दुर्घटना में मौत, मृतक के परिजनों से मिलने पहुंची विधायक ज्योति देवी

सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों को सांत्वना देने बाराचट्टी की विधायक ज्योति देवी पहुंची।

Barachatti MLA Jyoti Devi
, बाराचट्टी की विधायक ज्योति देवी- फोटो : Reporter

Gaya News: सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद, क्षेत्रीय विधायक ने मृतक के परिवार से मुलाकात की। बाराचट्टी की विधायक ज्योति देवी अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। वे विधानसभा क्षेत्र में हुई दुर्घटनाओं के शिकार परिवारों से मिलकर उन्हें सहायता प्रदान करने का प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में, उन्होंने चेरकी बाजार जाकर एक मृतक के परिवार से मुलाकात की और उन्हें सहायता का आश्वासन दिया। 

कुछ दिन पहले चेरकी बाजार के निवासी राकेश कुमार के पुत्र प्रिंस कुमार की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही ज्योति देवी मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने मृतक के परिवार को सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया और मौके पर सदर एसडीओ तथा अंचल अधिकारी से फोन पर बात कर उचित मुआवजे की मांग की। 

इस अवसर पर विधायक के प्रतिनिधि अजय गुप्ता भी उपस्थित थे।

संतोष कुमार की रिपोर्ट