LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Bihar News : वैशाली के कावेरी हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी में लगी भीषण आग,सैकड़ों बाइक जलकर हुआ खाक,आग बुझाने का प्रयास जारी

Bihar News : वैशाली जिले के कावेरी मोटरसाइकिल एजेंसी में भीषण आग लग गयी. जिससे लाखों की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची है...पढ़िए आगे

Bihar News : वैशाली के कावेरी हीरो मोटरसाइकिल एजेंसी में लगी
बाइक एजेंसी में आग - फोटो : SOCIAL MEDIA

VAISHALI : जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के बेलसर बाजार स्थित कावेरी हीरो एजेंसी में अचानक शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग की लपटे उठती आसपास स्थानीय लोगों की भिड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। 

बताया गया कि मंगलवार की शाम एजेंसी संचालक एजेंसी बंद कर चले गए।  थोड़ी ही देर बाद एजेंसी से आग  की ऊंची ऊंची लपटे निकलने लगी। एजेंसी से आग की लपटे उठती देख  आसपास स्थानीय लोग जुट गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड और स्थानीय थाने की पुलिस और एजेंसी संचालक को दी गई। 

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। इस आग लगी की घटना में एजेंसी में रखा सारा बाइक जलकर खाक हो गया है। बताया गया है कि इस आग लगी की घटना में एक करोड़ से अधिक का सामान जलकर राख हो गया है। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट