LATEST NEWS

  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का निरीक्षण
  • छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बेतिया नगर निगम सक्रिय, महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने किया घाटों का

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

PATNA HIGHCOURT में 14 दिसंबर को लगेगा लोक अदालत, लंबे समय से चल रहे मुकदमों का होगा निपटारा

PATNA HIGHCOURT - आगामी 14 दिसंबर को पटना हाईकोर्ट में साल का आखिरी लोक अदालत लगाया जाएगा। इस दौरान लंबे समय से चल रहे केसों का निपटारा किया जाएगा। हाईकोर्ट में इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है।

PATNA HIGHCOURT में 14 दिसंबर को लगेगा लोक अदालत, लंबे समय स

PATNA - पटना हाईकोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।ये लोक अदालत14 दिसंबर,2024 को होगा।  इस दौरान कई लंबित मामलों का निपटारा किया जाएगा।

बता दें कि सामान्य अदालतों में  मुकदमों का काफी बड़ा बोझ है। इसी बोझ को कम करने के लिए लोक अदालत  समय समय पर आयोजित किया जाता है। आपसी सहमति और सुलह के माध्यम से न्यायिक विवादों का लोक अदालत में  सुलझाने का प्रयास किया जाता है।

मामलों की हुई प्री सिटिंग सुनवाई

इससे पहले आज पटना हाईकोर्ट लोक अदालत के मामलों की प्री  सिटिंग  सुनवाई की गयी।दोपहर तीन बजे से पटना हाईकोर्ट चार जजों ने प्री सिटिंग सुनवाई की। जस्टिस हरीश कुमार ने अवमानना वादों से सम्बन्धित 40 मामलों की सुनवाई की।जस्टिस शैलेन्द्र सिंह ने 35 अवमानना वादों की प्री सिटिंग सुनवाई की। इसी प्रकार जस्टिस जीतेन्द्र कुमार ने एमएसीटी एक्ट व अन्य मामलों से सम्बन्धित 50 केसों की प्री सिटिंग सुनवाई की।जस्टिस सुनील दत्त मिश्रा ने एमए व अवमानना वादों की 43 मामलों की सुनवाई की।

पटना हाईकोर्ट  में आयोजित लोक अदालत में  सुनवाई के लिए अंतिम रूप से विभिन्न मामलों की सुनवाई हेतु सूची बनाई जाएगी। इन मामलों पर  14 दिसंबर, 2024 को पटना हाईकोर्ट में आयोजित लोक अदालत में सुनवाई कर मामलों को निपटाया जायेगा।

NSIT
Nsmch