LATEST NEWS

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • Nawada
  • दिवाली से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार-झारखंड सीमा पर पानी के बीच लाई जा रही

ललन सिंह ने राहुल गांधी को फर्जीवाड़ा का सरदार बताया,संविधान की जानकारी होने पर भी उठाया सवाल,इमरजेंसी लगा देश तबाह कर दिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार दौरे के दौरान बापू सभागार में एक बड़ा बयान दिया, जिसमें उन्होंने राज्य की जातीय गणना पर गंभीर सवाल उठाए।

 ललन सिंह ने राहुल गांधी को फर्जीवाड़ा का सरदार बताया,संविधा
ललन सिंह का राहुल गांधी पर हमला- फोटो : news4nation

 Lalan Singh Attack Rahul Gandhi:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार दौरे के दौरान बापू सभागार में एक बड़ा बयान दिया, जिसमें उन्होंने राज्य की जातीय गणना पर गंभीर सवाल उठाए। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने इस गणना को 'फेक' करार देते हुए कहा कि यह जनता को मूर्ख बनाने का प्रयास है। इसी पर जब पत्रकार ने JDU नेता ललन सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद एक फर्जी आदमी है। वो फर्जीवाड़ा के सरदार है।

 ललन सिंह ने आगे कहा कि बिहार सरकार ने जो जाति आधारित सर्वे कराया है उसके आधार पर वो जातिय जनगणना की मांग कर रहे थे। हमलोग जब INDIA में थे तब हमलोग इस मांग कर रहे थे तो वो मुंह में टेप लगाए हुए थे। उनको इसका जवाब देना चाहिए की वो मुंह में टेप किसके दवाब में लगाए हुए थे। अब उनको जातिय जनगणना दिखाई दे रहा है। इसलिए वो ड्रामा करते रहते हैं। वो यूं ही सविंधान की चर्चा करते रहते हैं। उन्हें संविधान के बारे में कुछ पता नहीं है। इसलिए वो ड्रामा करते रहते हैं। वो यूं ही सविंधान की चर्चा करते रहते हैं। उन्हें संविधान के बारे में कुछ पता नहीं है। उन्हें ये तक पता नहीं है कि संविधान में कितने शेड्यूल है। कोई चीज का ज्ञान नहीं है।

इमरजेंसी लगाकर संविधान की धज्जियां उड़ाई

ललन सिंह ने कहा कि इस देश में कांग्रेस ने जिस तरह से इमरजेंसी लगाकर संविधान की धज्जियां उड़ाई है वैसा काम आज तक किसी ने नहीं किया है। उन्होंने आपातकाल लगाकर देश की पूरी जनता का अपमान किया है।

NSIT
Nsmch