LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

KAIMUR NEWS : कैमूर में पुलिस ने नोट डबल करनेवाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

KAIMUR NEWS : कैमूर पुलिस ने नोट डबल करने के नाम पर ठगी करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है...पढ़िए आगे

KAIMUR NEWS : कैमूर में पुलिस ने नोट डबल करनेवाले गिरोह का प

KAIMUR : जिले के भभुआ पुलिस ने नोट डबलिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से केमिकल और नोट के साइज का रद्दी कागज का टुकड़ा जप्त हुआ है। दो बाइक भी पुलिस ने जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कैमूर जिले के मोहनिया का तो दूसरा रोहतास जिले के करहगर का रहने वाला बताया जा रहा है।

भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की भभुआ शहर में लगातार जानकारी मिल रही कि कुछ गिरोह द्वारा नकली नोट छाप कर मार्केट में सप्लाई किया जा रहा है। सूचना के आलोक में टीम का गठन कर जाल बिछाया गया। गिरोह को पकड़ने के लिए तो दो लोगों नकली नोट छापने का डेमो देने के लिए आए हुए थे। उनको रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से केमिकल, ओरिजिनल नोट और डुप्लीकेट नोट जैसा कागज बरामद हुआ है। 

Diarch GO

पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह लोग नोट छापने का नहीं बल्कि ठगी का काम करते हैं। नोट छापने का डेमो दिया जाता है जिसमें अपने पास एक ओरिजिनल नोट काला करके रखा हुआ रहता है और दूसरी तरफ सादा कागज पर ब्लैक पेंट जैसा केमिकल लगा देता है और ओरिजिनल नोट से ही थिनर लेकर कलर छुड़ाकर दिखा देता है की सादा कागज वाला नोट ओरिजिनल छपाई हो गया। इसमें शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक भभुआ और सासाराम के क्षेत्र में यह लोग एक्टिव थे । एक व्यक्ति करहगर का रहने वाला रवि रंजन कुमार है जो रोहतास जिले में पड़ता है। दूसरा सहयोगी हरेंद्र कुमार मोहनिया थाना के बरहुली गांव का रहने वाला है। नकली नोट छापने का केमिकल बरामद हुआ है।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट