LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

INDIAN RAILWAY - पाटलिपुत्र-भोपाल के बीच वंदे भारत स्लीपर की घोषणा, 20 कोच वाली ट्रेन का इस महीने से शुरू होगा परिचालन

INDIAN RAILWAY - पटना भोपाल के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की घोषणा हुई है। यह ट्रेन दिसंबर से पटरी दौड़ती हुई नजर आ सकती है। इस दौरान 1000 किमी का सफर लगभग 18 घंटे में पूरा होगा। ट्रेन के शुरू होने से भोपाल जानेवाले यात्रियों को फायदा होगा।

INDIAN RAILWAY -  पाटलिपुत्र-भोपाल के बीच वंदे भारत स्लीपर क
पटना भोपाल के बीच चलेगी वंदे भारत स्लीपर- फोटो : NEWS4NATION

DESK - पटना से एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की घोषणा हो गई है। यह ट्रेन राजधानी के पाटलिपुत्र जंक्शन से भोपाल के रानी कमलाति स्टेशन के बीच चलेगी। 20 बोगियों वाली ट्रेन की रेक नवंबर के अंत तक भोपाल पहुंचेगी और दिसंबर से दोनों राजधानी के बीच इसका परिचालन शुरू होने की संभावना है। 

18 घंटे में सफर होगा पूरा

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शाम 5 बजे के आसपास रवाना हो सकती है। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11 बजे के आसपास पाटलिपुत्र पहुंच जाएगी। इसी तरह स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस आरकेएमपी स्टेशन से पाटलिपुत्र स्टेशन तक की 1005 किमी की दूरी करीब 18 घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन की स्पीड करीब 160 किमी से ज्यादा होगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल मंडल को दो वंदे भारत एक्सप्रेस के रैक मिलने वाले हैं। जो कि लखनऊ और पाटलीपुत्र के बीच चलाई जाएगी। अभी डेट निर्धारित नहीं की कब चलाई जाएगी, लेकिन नवंबर के अंत तक रैक को लाया जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस चलने से यात्रियों के समय की बचत होगी।