LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Fire In Patna: मकान में आग लगने से मचा हड़कंप, कई घर जल कर खाक

बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना अंतर्गत दयाचक के बाजिदपुर नया टोला में घर में आग लगने से बड़ी नुकसान होने की संभावना है।आग की लपट इतनी तेज थी कि आस पास के करीब पांच घरों को देखते देखते अपने लपेटे में ले लिया।

Fire In Patna
आग लगने से मचा हड़कंप- फोटो : Reporter

Fire In Barh:पटना में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते-देखते आग की लपटे ऊंची उठने लगी। आग से लोगों में अफ़रा-तफ़री मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। बाढ़ अनुमंडल के बाढ़ थाना क्षेत्र में स्थित दयाचक के बाजिदपुर नया टोला में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी प्रचंड थीं कि उन्होंने आस-पास के लगभग पांच झोपड़ी नुमा घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

 स्थानीय निवासियों ने पहले बाल्टी से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब उन्हें सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने अग्निशामक दल को सूचित किया। अग्निशामक दल ने पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। 

हालांकि, किसी प्रकार के जालमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

रिपोर्ट- रविशंकर कुमार