LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Bihar News : मुजफ्फरपुर में विवाहिता ने बूढ़ी गंडक नदी में कूदकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : मुजफ्फरपुर में एक विवाहिता ने बूढ़ी गंडक नदी में कूदकर अपनी जान दे दी. जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीँ सूचना मिलने के बाद पुलिस जाँच में जुट गयी है....पढ़िए आगे

Bihar News : मुजफ्फरपुर में विवाहिता ने बूढ़ी गंडक नदी में क
विवाहिता ने दी जान - फोटो : MANIBHUSHAN

MUZAFFARPUR :  मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर स्थित बूढ़ी गंडक नदी में एक विवाहिता नें छलांग लगा दी। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। साथ ही मौके पर लोगो की भीड़ जुट गईं। वही परिजनों के बीच मातम का माहौल छा गया है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर अहियापुर थाना की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पहुंच महिला की तलाश मे जुट गई है। 

परिजनों ने बताया की उनकी बेटी अपने दो बच्चों के साथ मकर संक्रांति को लेकर मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के दादर स्थित अपने मायके आई थी। कल रात मे घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए। जब सुबह उठे तो अपनी बेटी को घर पर नहीं देख परेशान हो गए। आसपास परिजनों के द्वारा काफ़ी खोजबीन की गईं। लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पूरे मामले को लेकर अहियापुर में परिजनों के द्वारा आवेदन दिया गया। 

आवेदन देने के बाद घर लौट रहे परिजनों की नजर उनकी बेटी का चप्पल और टूटी हुईं चूड़ी पर पड़ी। जिसके बाद परिजनों ने यह अनुमान लगाया कि उनकी पुत्री उसी जगह से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाई है। वही उक्त महिला के बारे मे बताया गया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ भी थी। वही काफी खोजबीन के बाद  भी अभी तक महिला का पता नहीं चल पाया है। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट