LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

KISHORE KUNAL TRIBUTE - आचार्य किशोर कुणाल के द्वादशा पर राज्यपाल-मुख्यमंत्री समेत हजारों ने दी श्रद्धांजलि, बोले सीएम - निधन की खबर पर उन्हें विश्वास नहीं हुआ, हुए भावुक

KISHORE KUNAL TRIBUTE - गुरुवार को आचार्य किशोर कुणाल के द्वादशा कार्यक्रम था। इस दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित बिहार की तमाम राजनीतिक हस्तियों ने उन्हे श्रद्धांजलि दी। वहीं सीएम नीतीश भी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि वह मेरे करीबी लोगों में थे।

KISHORE KUNAL TRIBUTE - आचार्य किशोर कुणाल के द्वादशा पर राज
किशोर कुणाल को श्रद्धांजलि देते सीएम नीतीश- फोटो : वंदना शर्मा

PATNA - महावीर मन्दिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के द्वादशा पर गुरुवार को उनको श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। पटना के बिहार विद्यापीठ परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सह शान्ति भोज कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान, गिरिराज सिंह समेत विभिन्न दलों के कई प्रमुख नेतागण और गणमान्य पहुंचे। सभी ने आचार्य किशोर कुणाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आचार्य किशोर कुणाल की पत्नी अनीता कुणाल और पुत्र सायण कुणाल से मिलकर थोड़े भावुक हो गये। परिजनों से  उन्होंने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल के आकस्मिक निधन की सूचना पर उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था। वे बराबर संपर्क में रहते थे। वर्षों से उनका साथ था। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों का ढाढस बंधाते हुए कहा कि वे दुख की इस घड़ी में उनके साथ हैं। 

इस दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंत्री विजय कुमार चौधरी, सुनील कुमार, सुमित सिंह, लेसी सिंह, नितीन नवीन, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन, वीणा शाही, अब्दुल बारी सिद्दिकी, सांसद  रविशंकर प्रसाद, देवेश चन्द्र ठाकुर, जस्टिस राजीव रंजन, जस्टिस एस एन झा, महाधिवक्ता पी के शाही, पूर्व महाधिवक्ता ललित किशोर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव कुमार रवि, जदयू के प्रदेश महासचिव अरविंद सिंह उर्फ छोटू सिंह  पूर्व मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा,  पूर्व डीजीपी नीलमणि, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ए के चौधरी, मगध विवि के कुलपति एस पी शाही, बिहार मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति डाॅ एस एन सिन्हा, पद्मश्री डाॅ शान्ति राय, डॉ. एस एस झा, डॉ. एलबी सिंह, डॉ. राजीव रंजन प्रसाद, डॉ. मनीषा सिंह, प्रदीप जैन समेत विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियां आचार्य किशोर कुणाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। 

NSIT
Nsmch

इसके पूर्व आचार्य किशोर कुणाल के निवास स्थान सायण निलयम में द्वादशा कर्म की विधि संपन्न हुई। आचार्य किशोर कुणाल को मुखाग्नि देनेवाले उनके पुत्र सायण कुणाल को स्वजनों और वरिष्ठ जनों ने पगड़ी बंधन कर आशीर्वाद दिया। जस्टिस राजेन्द्र प्रसाद, महावीर मन्दिर की पत्रिका धर्मायण के संपादक पंडित भवनाथ झा, महावीर मन्दिर के अधीक्षक के सुधाकरन, पुराने पुजारी कौशलेश मिश्र आदि ने सायण कुणाल को पगड़ी बंधन कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर आचार्य किशोर कुणाल की पुत्रवधु व सांसद शाम्भवी और समधी व मंत्री अशोक चौधरी मौजूद रहे।

रिपोर्ट - वंदना शर्मा