LATEST NEWS

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

BIHAR NEWS - आदिवासी युवक की हत्या मामले में पकड़ा तूल, परिजनों और आदिवासियों के साथ डीएम ऑफिस में माले विधायक ने दिया धरना, कहा - CID करे मामले की जांच

BIHAR NEWS - एक महीने पहले दो गुटों के बीच हुई झड़प में आदिवासी युवक की मौत का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। आज माले विधायक के साथ बड़ी संख्या में आदिवासी लोग डीएम कार्यालय पहुंच गए और मामले की जांच कराने की मांग करने लगे।

BIHAR NEWS - आदिवासी युवक की हत्या मामले में पकड़ा तूल, परिज
आदिवासी युवक की मौत की जांच की मांग- फोटो : श्याम कुमार

PATNA - कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र स्थित पिंडा गांव में  हुई जमीनी विवाद में आदिवासी युवक की हत्या प्रकरण अब धीरे धीरे तूल पकड़ने लगा है। आज माले विधायक महबूब आलम की अगुवाई में भारी संख्या में माले समर्थित लोग व पीड़ित के परिजन समाहरणालय पहुंचकर इस पूरे प्रकरण की सीआईडी से जांच कराने की मांग की है। 

 इस मामले पर माले विधायक महबूब आलम ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की सरकार सीआईडी जांच करावें तथा मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपया मुआवजा और घायल के परिजनों को 10-10 लाख रुपया मुआवजा देने की घोषणा करें। साथ ही उन्होंने कहा कि कटिहार जिला प्रशासन की उदासीनता की वजह से ही कटिहार का पिंडा  कांड हुआ है।  वही राजद नेता आशु पांडे ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता है तब तक यह चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।

29 नवंबर की घटना

बता दें कि कि कटिहार जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत पिंडा गांव में जमीन पर कब्जा करने के विवाद में जमकर गोलीबारी हुई थी। तीर धनुष और लाल झंडा के साथ यहां आदिवासी समुदाय के लोग जमीन जोतने पहुंचे थे. दो पक्षों में विवाद छिड़ा तो ताबड़तोड़ फायरिंग भी शुरू हो गयी. इस गोलीबारी में बेधनाथ नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि 30 वर्षीय जमुना उरांव भी पेट और बाएं हाथ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में पुलिस द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया

REPORT - SHAYAM