LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, अलग-अलग संगठन से जुड़े लोग रहे मौजूद

19 जनवरी 2025 को राजपूत महासभा बिहार प्रदेश के तत्वाधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पाटलिपुत्रा पुराना थाना परिसर में आयोजित किया गया था ।

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का हुआ
शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि - फोटो : news4nation

Death anniversary of Veer Shiromani Maharana Pratap:आज दिनांक 19 जनवरी 2025 को राजपूत महासभा बिहार प्रदेश के तत्वाधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पाटलिपुत्रा पुराना थाना परिसर में आयोजित किया गया था । उक्त अवसर पर राजपूत महासभा के सभी सदस्य पदाधिकारी तथा समाज के गण्यमान्य व्यक्ति और अलग-अलग संगठन से जुड़े हुए लोग उपस्थित हुए । सभी लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का पुण्यतिथि भव्यता पूर्वक सफल बनाने में अपना योगदान दिया । 

उक्त अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर समीर कुमार सिंह - सदस्य बिहार विधान परिषद, स्थानीय विधायक डॉ संजीव चौरसिया, रोहित सिंह निदेशक जाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट आफ कंप्यूटर साइंस एवं बिजनेस मैनेजमेंट पटना एवं आई.आई.बी.एम पटना के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में रीतेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह पूर्व पटना महापौर प्रत्याशी पति सह जद- यू के वरिष्ठ नेता के अलावा राजपूत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधे सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री रतन सिंह, महामंत्री राकेश कुमार मंटू, कोषाध्यक्ष संपूर्णानंद सिंह के अलावा दीघा कृषि भूमि आवास बचाओ संघर्ष समिति के महासचिव श्री वीरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष श्री लाल टुन्ना झा, नवल किशोर सिंह, राम पुकार सिंह, मुन्ना बाबू, चंदन कुमार सिंह, वैभव राज, रीना सिंह, विनोद सिंह, तारा सिंह, कर्नल सुनील कुमार सिंह, प्रोफेसर विनय सिंह, नवल सिंह चंदेल, सत्येंद्र सिंह के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में सभी लोगों ने उपस्थित होकर के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित करने का काम किया ।

किसने किया सभा का उद्घाटन

सर्वप्रथम डॉक्टर श्री समीर कुमार सिंह सदस्य बिहार विधान परिषद ने दीप प्रज्वलित कर उसे समारोह का उद्घाटन किया मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को राजपूत महासभा की ओर से अंग वस्त्र एवं तलवार देकर भेंट स्वरूप सम्मानित किया गया