LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

CM Rural Bridge Scheme: बिहार के इस जिले में 35 नए पुल, कनेक्टिविटी होगी शानदार, कई प्रखंडों की दूरी होगी आपस में कम

CM Rural Bridge Scheme: बिहार के इस जिले में 35 नए पुल का निर्माण किया जाएगा। इन पुलों के निर्माण से शानदार कनेक्टिविटी होगी। कई प्रखंडों की दूरी मिट जाएगी तो वहीं किसानों को भी अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी।

CM Rural Bridge Scheme
Construction of 35 new bridges- फोटो : social media

CM Rural Bridge Scheme: मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत रोहतास जिले में 35 नए पुलों का निर्माण किया जाएगा, जो क्षेत्रीय विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। ये पुल मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों में आवागमन को सुगम बनाने और स्थानीय लोगों की जीवनशैली को सुधारने के उद्देश्य से बनाए जा रहे हैं। इन पुलों से किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी।

सासाराम अनुमंडल: 9 पुलों का निर्माण

इसके तहत सासाराम अनुमंडल में कुल 9 पुल बनाए जाएंगे। इनमें सासाराम के गिजवाही गांव में काव नदी पर 87 मीटर लंबा पुल बनेगा। धारूपुर (नोखा नगर) में चौसा नहर पुल का 25 मीटर जीर्णोद्धार किया जाएगा। रोतवां (नोखा प्रखंड) में चरनाढ गांव में 25 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा।

चौसा नहर पर भी बनेगा पुल

इसी तरह रामपुर (नोखा) में चौसा नहर पर 30 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। मधुवन टोला (चनकी गांव) में काव नदी पर 30 मीटर लंबा पुल बनेगा। चिलबिला गांव (करगहर प्रखंड) में कुदरा नदी पर 50 मीटर लंबा पुल बनाया जाएगा। चंद्रभानपुर से भगवानपुर के बीच 40 मीटर लंबा पुल बनेगा। उल्हों गांव (शिवसागर प्रखंड) में मड़ई झरना नदी पर 50 मीटर लंबा तो वहीं कैथी गांव (चेनारी प्रखंड) में बेलवई नदी पर 80 मीटर लंबे पुल का निर्माण जाएगा। 

डेहरी अनुमंडल- 7 पुलों का निर्माण

सासाराम अनुमंडल के बाद डेहरी अनुमंडल में 7 पुल बनाए जाएंगे। जिसमें चकंहा गांव (डेहरी प्रखंड) में वास्तुविहार फेज 1 और 2 को जोड़ने के लिए 12 मीटर लंबा पुल, तिलौथू सरैया को जोड़ने वाली तुतही नदी पर 12 मीटर पुल, यदुनाथपुर थाना मोड़ (नौहट्टा प्रखंड) में 15 मीटर पुल, परदा गांव (नौहट्टा) में तिटही नदी पर 20 मीटर पुल, सियालदाह रोड (नौहट्टा) में पांछनावा नदी पर 45 मीटर पुल, चांदी रविदास टोला से चांदी (अकोढ़ीगोला प्रखंड) में 35 मीटर पुल, बिसेनीकला (अकोढ़ीगोला) के कोनहारा में 25 मीटर पुल का निर्माण किया जाएगा। 

NSIT
Nsmch

बिक्रमगंज अनुमंडल में 19 पुलों का निर्माण

बिक्रमगंज अनुमंडल में सबसे अधिक 19 पुल बनाए जाएंगे। इनमें सूर्यपुरा प्रखंड में अगरेड खुर्द खदरा टोले में नहर पर 30 मीटर और कवई गांव में काव नदी पर 30 मीटर पुल, दावथ प्रखंड में अकोढ़ा आबादी टोला में ठोरा नदी पर 18 मीटर, इटवा बहुआरा में हैना रजवाहा पर 18 मीटर, रामनगर के लहठान रजवाहा में 16 फीट, और देवढी-शहिनाव के बीच ठोरा नदी पर 30 मीटर पुल, संझौली प्रखंड में बाजितपुर में काव नदी पर 18 मीटर पुल, काराकाट प्रखंड में चौगड़ी कला गांव में काव नदी पर 30 मीटर और सिकरिया गांव में आरा मुख्य नहर पर 30 मीटर पुल तो वहीं नासरीगंज नगर में वार्ड 2 सैयद बिगहा और धनाव के काली मंदिर के पास 20 मीटर तथा पवनी के भरकोल में नहर पर 50 मीटर पुल का निर्माण किया जाएगा। 

ग्रामीण कनेक्टिविटी में सुधार

राजपुर प्रखंड में कुशधर गांव और प्रखंड कार्यालय के समीप दो पुल (30 मीटर प्रत्येक), दिनारा नगर में गणेशी बाबा के सामने 30 मीटर, बैरीबांध टोला के समीप धर्मावती नदी पर 30 मीटर पुल का निर्माण किया जाएगा। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण इलाकों में सड़कों की कनेक्टिविटी में सुधार होगा, जिससे कृषि, व्यापार और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्राथमिकताओं में शामिल है और रोहतास जिले के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।