LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Nitish Kumar on Lalu Yadav: लालू के प्रस्ताव पर सीएम नीतीश कुमार ने सुना दी खरी खोटी, कही ये बात

Nitish Kumar on Lalu Yadav: लालू के प्रस्ताव पर नीतीश ने सुना दी खरी खोटी, कही ये बात

Nitish Kumar on Lalu Yadav
लालू के प्रस्ताव पर नीतीश ने सुना दी खरी खोटी- फोटो : Reporter

Nitish Kumar on Lalu Yadav: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर वैशाली पहुंच गए हैं। वैशाली में लालू प्रसाद यादव के ऑफर पर  खुलकर  नीतीश कुमार बोले। नीतीश कुमार ने लालू यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले दो बार गलती हो चुकी है और अब वे पुराने सहयोगी के साथ फिर से जुड़ गए हैं। इसके साथ ही, उन्होंने राज्य में राजद के शासन की याद दिलाते हुए तीखा हमला किया। नीतीश कुमार आज यानी सोमवार को  को प्रगति यात्रा पर वैशाली पहुंचे हैं। वे 318 करोड़ की योजना का शिलान्यास करने के लिए उपस्थित हुए है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि अटल जी ने बहुत सम्मान दिया एनडीए में जो सम्मान मिला उसके बाद वापस जाने का सवाल ही नहीं है। 

बहरहाल अपने प्रगति यात्रा के दौरान वैशाली के बेलसर पहुंचे  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  महागठबंधन में स्वागत वाले लालू प्रसाद यादव के बयान को लेकर संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। 


NSIT
Nsmch

नीतीश ने जीविका योजना पर कहा कि उन्होंने योजना का नाम जीविका रखा था लेकिन केंद्र सरकार ने उसका नाम आजीविका कर दिया है। सीएम ने कहा कि जीविका योजना अब शहरों में भी शुरु कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि पहले महिलाएं पहले कहां अच्छा दिखती थी. योजना लागू होने के बाद महिलाओं के स्तर में सुधार हुआ है।सीएम ने योजनाओं का जायजा लिया और जीविका दीदी से की मुलाकात की।

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार