LATEST NEWS

  • Patna Ravan Dahan
  • Patna Ravan Dahan:पटना में रावण दहन से पहले हाई अलर्ट, गांधी मैदान में हो रही सघन जांच

  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर पहुंचाया अस्पताल
  • Bihar News: कन्या पूजन के दिन झाड़ियों में फेंकी गई नवजात कन्या,थानेदार ने दिखाई इंसानियत, गोद में उठाकर

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

70TH BPSC EXAM - आंदोलन पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों को चिराग ने पर्सनली मिलने के लिए बुलाया, बंद कमरे में जाने क्या हुई बात

70TH BPSC EXAM - BPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को लेकर चिराग पासवान पहली बार एक्टिव नजर आए हैं। आज उन्होंने अभ्यर्थियों को अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाया और उनके साथ लंबी बात की है। इस दौरान चिराग ने उनसे हर विषय पर बात की है।

70TH BPSC EXAM - आंदोलन पर बैठे बीपीएससी अभ्यर्थियों को चिरा
बीपीएससी अभ्यर्थियों से मिले चिराग पासवान- फोटो : नरोत्तम कुमार

PATNA - लगभग एक महीने से 70वें बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पर्सनली मिलने के लिए अपने आवास बुलाया और उनकी मांगों और समस्याओं को सुना। वहीं इस दौरान चिराग से मिलने के बाद अभ्यर्थियों को भी यह उम्मीद बनी है कि उनकी जो मांगें हैं, उसे सरकार की तरफ से अच्छा रिस्पांस मिलेगा।

चिराग ने दिया भरोसा

चिराग पासवान से मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने बताया कि उनके सामने हम लोगों ने अपनी पूरी बात रखी, जिसे उन्होंने गंभीरता से सुना। उन्होंने बताया कि वह हमसे गर्दनीबाग में इसलिए मिलने के लिए नहीं पहुंचे क्योंकि वह इस पर कोई राजनीति नहीं करना चाहते थे। इस दौरान लोजपारा प्रमुख ने अभ्यर्थियों की मांग को भी जायज बताया

 उन्होंने भरोसा दिया कि वह गठबंधन के सभी पार्टियों से इसको लेकर बात करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के सामने भी उनकी बातों को रखेंगे। 

पीके और पप्पू पर नहीं की बात

अभ्यर्थियों ने बताया कि चिराग के साथ मुलाकात के दौरान सिर्फ हमारी समस्याओं और मांगों को लेकर बात हुई। पप्पू यादव या पीके को लेकर उन्होंने कोई बात नहीं की।

NSIT
Nsmch

कल हाईकोर्ट में होनी है सुनवाई

अब अभ्यर्थियों का पूरा  ध्यान कल पटना हाईकोर्ट पर है। जहां इस अभ्यर्थियों की याचिका पर पहली सुनवाई होनी है। अभ्यर्थियों को पूरी उम्मीद है कि कोर्ट उनकी मांगों को सही मानते हुए उनके पक्ष में फैसला सुनाएगा।

रिपोर्ट - नरोत्तम कुमार