LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

shekhpura News : बरबीघा उप डाकघर के नवनिर्मित भवन का चीफ पोस्टमास्टर अनिल कुमार ने किया उद्घाटन, कहा कई तरह की मिलेगी सुविधाएं

shekhpura News : बरबीघा उप डाकघर के नवनिर्मित भवन का चीफ पोस
उप डाकघर का उद्घाटन - फोटो : DEEPAK

SHEKHPURA : शनिवार को बरबीघा उप डाकघर के जर्जर भवन के नवीनीकरण के बाद इसका भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने फीता काटकर और नारियल का पौधा लगाकर नवीनीकृत भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पूर्व सिविल सर्जन डॉ. के एमपी सिंह, समाजवादी नेता शिवकुमार, केवटी मुखिया डॉ. दीपक, भाजपा नेत्री पूनम शर्मा, नालंदा और नवादा से आए डाक अधीक्षक कुंदन कुमार और नीरज कुमार चौधरी उपस्थित थे। भवन के सभा कक्ष में दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने समारोह की गरिमा बढ़ाई।

समारोह में सुभानपुर शाखा डाकपाल अरुण कुमार और सत्येंद्र कुमार समेत डाक कर्मियों ने मुख्य अतिथि और अन्य विशिष्ट अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। समाजवादी नेता शिव कुमार ने इस अवसर पर बरबीघा उच्च विद्यालय और श्री कृष्ण राम रुचि कॉलेज के नाम पर डाक टिकट जारी करने की मांग की, जिस पर मुख्य डाक महाध्यक्ष अनिल कुमार ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

महाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि नवीनीकरण के बाद डाकघर में आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाई गई है। उन्होंने डाककर्मियों को अधिक से अधिक ग्राहकों को डाकघर की सेवाओं से जोड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर नवल सिंह, नीरज कुमार, सीमा कुमारी, मुकेश कुमार, ज्योति कुमारी, महेश सिंह, अमित लोहानी, आलोक लोहानी, संतोष कुमार समेत कई डाककर्मी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट