LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Accident In Vaishali: हाजीपुर में बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई, दो युवकों की मौत

महुआ देसरी रोड सदापुर कुटिया के निकट अनियंत्रित बाइक सवार युवक ने एक दीवार में धक्का मार दिया। घटनास्थल पर दो युवकों की मौत हो गई। ‌

Accident In Vaishali
दर्दनाक हादसा - फोटो : Reporter

Accident In Vaishali: वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। महुआ देसरी रोड पर सदापुर कुटिया के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर एक चारदीवारी से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना

यह घटना बीती रात लगभग 12:15 बजे हुई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सवार युवक नियंत्रण खो बैठे और बाइक चारदीवारी से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के परमानंदपुर बनारसीपुर गांव निवासी लक्ष्मी सिंह के 30 वर्षीय पुत्र नीतेश कुमार और उनके साढ़ू के रूप में हुई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर गौर कर रही है।

NSIT
Nsmch

परिवार में कोहराम

इस हादसे से मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है। परिजन लगातार रो-रोकर बुरा हाल हैं। 

रिपोर्ट- ऋषभ कुमार