LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar Weather : बिहार में सर्दी का सितम जारी, कैसा रहेगा आज मौसम का हाल, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानिए

Bihar Weather : बिहार में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ठंड ने लोगों को परेशान कर रखा है। पटना सहित 14 शहरों में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं।

ठंड
Temperature will increase - फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Weather :  बिहार के कई जिलों में इस समय कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। शीतलहर जैसी स्थिति ने लोगों को परेशान कर रखा है, और उन्हें भीषण ठंड का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के साथ-साथ घने कोहरे की वजह से लोगों को और अधिक मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। सुबह और रात के समय भयंकर कुहासे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और हवाई यातायात पर भी इसका असर पड़ा है। हालांकि, गुरुवार से ठंड में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मौसम में बदलाव की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो जेट स्ट्रीम हवाओं और वातावरण के निचले स्तर पर बादलों की वजह से कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रही। बुधवार को बादल छंटने के बाद गुरुवार से धूप खिलने की संभावना है। हालांकि, सुबह के समय आंशिक से मध्यम कोहरा रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते हैं। साथ ही, अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है।

Diarch GO


पटना सहित 14 शहरों में शीतलहर जैसे हालात 

बुधवार को पटना सहित 14 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट के कारण शीतलहर जैसे हालात रहे। पटना में सुबह मध्यम कोहरा रहा, लेकिन दिनभर ठंडी हवाओं के कारण ठिठुरन बनी रही। पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

NSIT
Nsmch

अधिकतम तापमान में गिरावट 

गया में 8.8 डिग्री, भागलपुर में 4.5 डिग्री, मुंगेर में 7 डिग्री, बांका में 4.1 डिग्री, कटिहार में 5.2 डिग्री, पूर्णिया में 4.4 डिग्री, किशनगंज में 3.5 डिग्री, बेगूसराय में 5.6 डिग्री, औरंगाबाद में 4.3 डिग्री, अरवल में 3.8 डिग्री, सासाराम में 1.1 डिग्री, डेहरी (रोहतास) में 3.2 डिग्री, गोपालगंज में 1.4 डिग्री, वाल्मीकिनगर में 0.4 डिग्री, और फारबिसगंज में 2.6 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।