LATEST NEWS

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

  • Begusarai Man Arrested for Forcibly Filling Vermilion in Market
  • Bihar Crime News: भरी बाजार युवती के मांग में प्रेमी ने भरी मांग, पुलिस ने आशिक की थाने

  • Bihar  Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक जब्त
  • Bihar Food Safety Raid: फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो दुर्गंधयुक्त स्पंज और एक्सपायरी कोल्ड

Bihar Weather: बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में होगी बारिश, 18 जिलों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बारिश ने और कनकनी बढ़ा दी है। अभी ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

ठंड
rain Possibilities 6 districts- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Weather: बिहार में बदलते मौसम का असर साफ नजर आ रहा है। सुबह घने कुहासे ने लोगों को परेशान किया, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप निकलने से ठंड और कनकनी से राहत मिली। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। 12 जनवरी को मौसम ने अचानक करवट बदल दिया है। दिन भर खिली धूप के बाद शाम में अचानक बारिश हुई। पटना के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिससे ठण्ड के एक बार फिर से बढ़ने की संभावना बढ़ गयी है। 

मकर संक्रांति पर सुहावना मौसम

14 जनवरी यानी मकर संक्रांति के दिन भी मौसम खुशनुमा रहेगा। दिन में धूप खिलने से लोग पिकनिक का आनंद ले सकेंगे। मौसम विभाग की मानें तो तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं है, हालांकि सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। बीते रात 11 जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम का ठंडापन कम हो गया। सोमवार को दक्षिण-पश्चिमी जिलों अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास एवं औरंगाबाद में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

फिर बिगड़ सकता है मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 14 जनवरी की रात से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है। यदि यह विक्षोभ मजबूत हुआ, तो पहाड़ों पर बर्फबारी होगी, जिससे बिहार में ठंड फिर से बढ़ सकती है। आज के पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिम और उत्तर-मध्य जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है, जबकि अन्य जिलों में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा है। फिलहाल रात के तापमान में वृद्धि जारी रहेगी और बारिश की संभावना नहीं है।

आज का मौसम

आज, 13 जनवरी को, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद में घना कुहासा है, जबकि पटना और अन्य जिलों में हल्का कोहरा है। पुरवाई हवा के कारण दिन का तापमान बढ़ने और ठंड कम होने की संभावना है। बादल और धूप की आंख-मिचौली जारी रहेगी। बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, आज हल्की से मध्यम गति की हवा चल सकती है, और न्यूनतम तापमान में 1-2°C की बढ़ोतरी का अनुमान है।

NSIT
Nsmch

तापमान का हाल

12 जनवरी को धूप और हवा के रुख में बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। डेहरी में न्यूनतम तापमान 5°C रिकॉर्ड किया गया, जबकि सीतामढ़ी के पुपरी में अधिकतम तापमान 28.4°C दर्ज हुआ। रविवार को गोपालगंज, सीवान, सारण, समस्तीपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी और पश्चिम चंपारण में हल्की बारिश हुई। रात में बूंदाबांदी से हल्का ठंडापन महसूस हुआ।