LATEST NEWS

  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को लखीसराय से किया गिरफ्तार
  • Bihar News : शेखपुरा में लिफ्ट देने के बहाने बदमाश ने नाबालिग छात्रा से कार में किया दुष्कर्म,

  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
  • Bihar Road Accident : बांका में ओवरलोड ट्रैक्टर ने शिक्षिका को रौंदा, इलाज के दौरान हुई मौत, परिजनों

  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में दोषी पाए गए तत्कालीन डीपीओ
  • Bihar News : शिवहर में मध्याह्न भोजन योजना के अनुग्रह अनुदान में 6 माह की देरी, जांच में

  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस और चाकू किया बरामद
  • Bihar News : पटना में सास की हत्या मामले में पुलिस ने दामाद को किया गिरफ्तार, जिन्दा कारतूस

  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक, मूकदर्शक बना रेल प्रशासन
  • Bihar News : आरा जिला घर बा...कवना बात के डर बा, प्लेटफॉर्म पर बेधड़क दौड़ाई जा रही बाइक,

Bihar Weather: बिहार में कब खत्म होगा सर्दी का सितम, धूप निकलने के बावजूद ठंड से नहीं मिल रही राहत, जानें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Bihar Weather: बिहार में सर्दी का सितम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। धूप निकलने के बावजूद पछुआ हवाओं के कारण लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

ठंड
Temperatures drop in 28 districts - फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar Weather: बिहार में ठंड का सितम जारी है। लोगों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिल रही है। हालांकि बीते दो दिनों से धूप खिलने से दिन में लोगों को राहत मिल रहा है। वहीं राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में सोमवार सुबह हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे का असर देखने को मिलेगा। वहीं, हिमालय की तराई वाले जिलों में घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी का अनुमान जताया है। इससे रात में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

बीते 24 घंटे का हाल

रविवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाल्मीकि नगर में घना कोहरा छाया रहा, जबकि अन्य जिलों में हल्के से मध्यम स्तर के कोहरे की स्थिति रही। इसके चलते पटना समेत राज्य के 26 शहरों के न्यूनतम और 28 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रोहतास जिले का डेहरी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पछुआ हवाओं ने गिराया अधिकतम पारा

रविवार को पछुआ हवाओं के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पटना सहित राज्य के 28 शहरों में अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। सबसे ज्यादा गिरावट वाल्मीकि नगर में रही, जहां तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ।


NSIT
Nsmch

पटना का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो क्रमशः 1.2 और 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटों में ठंड से राहत मिल सकती है। विभाग ने ठंड में सावधानी बरतने को कहा है।