LATEST NEWS

  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
  • औरंगाबाद दौरे पर पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश: देव सूर्य मंदिर में की पूजा-अर्चना, पंचायत चुनाव को

  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
  • हथियार के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था अपराधी : पुलिस ने किया गिरफ्तार, पिस्टल और

  • Muzaffarpur police arrest criminal pistol
  • Muzaffarpur News: दुर्गा पूजा मेले में बड़ी वारदात की फिराक में था अपराधी, पिस्टल और कारतूस के साथ

  • Saran Ramraj Chowk 1942 tradition
  • Chapra Ram Darbar 1942 Tradition: सारण में 84 साल से चली आ रही अनूठी परंपरा, एक ही परिवार

  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर शैली में एक ही परिवार की पीढ़ियां संवार रही हैं मूर्तियां
  • छपरा के रामराज चौक का 84 साल पुराना राम दरबार: 1942 से चली आ रही अनूठी परंपरा, नागर

Bihar Tourism News: बिहार की इस नदी पर बनेगा रिवर पॉइंट व्यू,करोड़ों का होगा खर्च,इस जिला के पर्यटन का बनेगा केंद्र...

परियोजना के तहत कमला नदी के घाटों पर सुंदर व्यू प्वाइंट, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता सुविधाएं, और अन्य आवश्यक संरचनाएं विकसित की जाएंगी।

Bihar Tourism News: बिहार की इस नदी पर बनेगा रिवर पॉइंट व्यू
रिवर व्यू प्वाइंट का शिलान्यास- फोटो : social media

Bihar Tourism News: बिहार के पर्यटन एवं उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी के कंदर्पी घाट और झंझारपुर के कन्हौली घाट पर कमला नदी के तट पर रिवर व्यू प्वाइंट के निर्माण की परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना की कुल लागत तीन करोड़ पैंसठ लाख चौहत्तर हजार रुपये है। इसका उद्देश्य घाटों को खूबसूरत पर्यटन स्थल में बदलकर अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है।

स्थानीय पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत इस परियोजना के तहत जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर इस परियोजना की जानकारी साझा की और बताया कि व्यू प्वाइंट के निर्माण से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। राजनगर विधायक और पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

शांतिनाथ महादेव मंदिर का विकास

झंझारपुर के शांतिनाथ महादेव मंदिर के लिए भी 3.42 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजना का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं और एक समृद्ध पर्यटन अनुभव प्रदान करना है। इस विकास योजना से धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को भी बल मिलेगा।

क्या होंगी नई सुविधाएं?

परियोजना के तहत कमला नदी के घाटों पर सुंदर व्यू प्वाइंट, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता सुविधाएं, और अन्य आवश्यक संरचनाएं विकसित की जाएंगी। शांतिनाथ महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक संरचना और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, जिससे उनकी यात्रा और भी सुखद हो सके।

NSIT
Nsmch