LATEST NEWS

  • Bihar Cyclonic storm
  • Bihar Cyclonic storm: बिहार में आंधी-बारिश ने किसानों पर बरपाया कहर, खेतों में बिछी तैयार धान की

  • Buxar Sadar Hospital
  • Buxar Sadar Hospital: सिविल सर्जन के आश्वासन का भी नहीं हुआ असर, सदर अस्पताल में इलाज के

  • Bhojpur River incident
  • Bhojpur River incident: भोजपुर में नदी में नहाना बच्चों को पड़ा भारी! 6 बच्चे डूबे, 4 को बचाया,

  • Munger drugs
  • Munger drugs: मुंगेर में नशे के कारोबार पर पुलिस का छापा, 12.90 ग्राम स्मैक और 6 मोबाइल बरामद

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: भोजपुर में सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति की मौत और पत्नी जिंदगी-मौत से जूझ

Bihar Politics: जेडीयू के पूर्व सांसद के बयान पर बवाल,CM नीतीश के काम पर मुसलमान जेडीयू को वोट नहीं करते,ललन सिंह के बातों का किया समर्थन..

जदयू के कार्यकर्ता सम्मेलन में नीतीश सरकार के सुशासन, महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास परियोजनाओं पर जोर दिया गया।

Bihar Politics: जेडीयू के पूर्व सांसद के बयान पर बवाल,CM नीत
पूर्व सांसद ने ललन सिंह के बातों का किया समर्थन- फोटो : social media

Bihar Politics:समस्तीपुर के पटेल मैदान में आयोजित जदयू कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य संजय झा ने भाग लिया। सम्मेलन में नीतीश कुमार सरकार की उपलब्धियों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 19 साल के कार्यकाल को सुशासन का प्रतीक बताया।

नीतीश सरकार की उपलब्धियां

संजय झा ने बताया कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पिछले 19 वर्षों में एक भी दिन कर्फ्यू नहीं लगा। यह बिहार में स्थिरता और सुशासन का स्पष्ट उदाहरण है। 20 साल पहले समस्तीपुर जैसे शहर में लड़कियां साइकिल चलाते हुए नहीं दिखती थीं। आज यह स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। महिलाओं को सशक्त करने के लिए नीतीश कुमार के प्रयासों ने उन्हें समाज में नई पहचान दी है।

दरभंगा एम्स और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सौगात

पटना के बाद दरभंगा में एम्स की स्थापना की मंजूरी दी गई है, जिससे मिथिलांचल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

NSIT
Nsmch

दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की दिशा में भी काम हो रहा है।

डबल इंजन सरकार का लाभ

संजय झा ने कहा कि बिहार को डबल इंजन सरकार का फायदा मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार को और लाभ मिलेगा।

मुसलमानों का समर्थन और बयान विवाद

पूर्व सांसद अशफाक करीम ने मुसलमान समुदाय से जदयू को मजबूती से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी के लिए काम किया है, और यह बात हर गांव और घर तक पहुंचाई जानी चाहिए।

ललन सिंह के बयान पर विवाद

पार्टी के वरिष्ठ नेता ललन सिंह के उस बयान पर विवाद हुआ जिसमें उन्होंने कहा था कि मुसलमान जदयू को वोट नहीं देते। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया।