LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News - बिहार में खाद के लिए मारामारी, पहले खरीदने की होड़ में महिला घायल, हालत गंभीर

Bihar News -बिहार में खाद की किल्लत होने से किसान काफी परेशान दिख रहे है। इसी कड़ी में कैमुर जिले के मोहनिया बिस्कोमान केंद्र में गुरुवार की देर रात से ही सैकड़ो की संख्या में किसान खाद के लिए लाइन में लग गए । इसी दौरान महिला व पुरुष किसानों के बी

Bihar News - बिहार में खाद के लिए मारामारी, पहले खरीदने की ह

Kaimur- कैमुर जिले के मोहनिया बिस्कोमान केंद्र में खाद की किल्लत ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। गुरुवार की देर रात से ही सैकड़ो की संख्या में किसान  खाद के लिए लाइन में लग गए । इसी दौरान महिला व पुरुष किसानों  के बीच हुए  धक्का मुक्की के दौरान एक महिला का सिर फट गया । 

घायल महिला का किया गया  उपचार

इस दौरान स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए घायल महिला को मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया ।  जहां घायल महिला का उपचार किया गया ।सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस द्वारा महिला व पुरुष पुलिस बल पदाधिकारी के साथ खाद वितरण के दौरान शुक्रवार की सुबह उपस्थित दिखे जहां बारी बारी से किसानों के बीच खाद का वितरण कराया जा रहा है।

देर रात से ही हम लोग खाद के लिए लाइन में लगे हैं

किसान अरविंद कुमार राय ने बताया की देर रात से ही हम लोग खाद के लिए लाइन में लगे हैं। लेकिन अभी दोपहर हो गए हैं लेकिन खाद नहीं मिला।

एसआई  ने बताया  

मोहनिया थाने में पदस्थापित एसआई प्रमोद कुमार ने कहा कि सभी लोग बारी बारी से अपना आधार कार्ड दिखाकर खाद ले रहे हैं भीड़ की सूचना मिली थी इसको लेकर हम लोग आए हैं।

NSIT
Nsmch

कैमुर से देवव्रत तिवारी की रिपोर्ट