LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

Bihar News : कैमूर में खाद के लिए लाइन में लगने को मजबूर हुए किसान, घंटों इन्तजार के बाद भी बैरंग लौट रहे वापस

Bihar News : बिहार में खाद की किल्लत से जूझना किसानों की मजबूरी है. ऐसा ही नजारा इन दिनों कैमूर जिले में देखने को मिल रहा है. जहाँ खाद के लिए घंटों उन्हें लाइन लगता पड़ता है...पढ़िए आगे

Bihar News : कैमूर में खाद के लिए लाइन में लगने को मजबूर हुए

KAMIUR : सरकार अपने आप को किसानो की हिमायती बताती है। लेकिन किसानों की दुर्दशा समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। गेहूं की बुआई का समय आ चुका है ऐसे में किसानों को डीएपी खाद की आवश्यकता है। जरूरत के हिसाब से डीएपी खाद कम मात्रा में कैमूर में आने के कारण किसानों के भीड़ खाद लेने के लिए बिस्कोमान केंद्र पर देखी गई। 

महिला पुरुष सभी लोग लाइन में खड़े हैं की खाद मिल जाए जिससे कि खेतों की बुवाई समय से की जा सके। ऐसा ही नजारा बिस्कोमान केंद्र मोहनिया में देखने को मिला। जहां महिला पुरुष की लाइन बिस्कोमान केंद्र मोहनिया पर लगी हुई है। अपना जरूरी कार्य को छोड़कर लोग खाद पाने के लिए लाइन में रखकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

किसान बताते हैं कि कोई 12 किलोमीटर दूर से तो कोई 15 किलोमीटर की दूर से खाद लेने के लिए सुबह 8:30 बजे से ही लाइन में लगा हुआ है। जो आगे है उनको तो खाद मिल जा रहा है लेकिन जो लोग पीछे लाइन में लगे हैं उनकी बारी आते-आते खाद खत्म हो जा रही है बहुत परेशानी है। नैनो खाद की हमें आवश्यकता नहीं है फिर भी जबरदस्ती इन लोगों द्वारा नैनो दिया जा रहा है जिसका कीमत ₹600 है बहुत परेशानी है।

बिस्कोमान केंद्र मोहनिया के प्रभारी चंदन कुमार ने बताया बक्सर रेक पॉइंट से 500 बोड़ा डीएपी और 500 बोड़ा यूरिया खाद आया हुआ था। जहां प्रति किसान पांच बैग का वितरण किया जा रहा है। किसानों को जबरदस्ती नैनो यूरिया खाद नहीं दिया जा रहा है। बल्कि उनको बताया जा रहा है इसका उपयोग करना आपके मिट्टी के लिए फायदेमंद है और यहां पर ड्रोन से भी छिड़काव की व्यवस्था रखी गई है। जिनकी आवश्यकता होगी तो यहां सूचना देंगे।

NSIT
Nsmch

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट