LATEST NEWS

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

  • Aurangabad DM
  • Aurangabad DM: 90 साल की बुजुर्ग को सीढ़ियों पर देख चैंबर से बाहर आईं DM अभिलाषा शर्मा, भावुक

  • Bhojpur road accident
  • Bhojpur road accident: नेवी जवान को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सदर अस्पताल ले जाते समय मौत

BIHAR NEWS : कैमूर में ड्रग इंस्पेक्टर ने पुलिस के साथ दवा दुकानों में की छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप

BIHAR NEWS : कैमूर जिले के मोहनिया में आज कई दवा दुकानों में छापेमारी की गयी। जिससे दवा दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान एसडीएम राकेश कुमार सिंह, डीएसपी प्रदीप कुमार और ड्रग इंस्पेक्टर भी मौजूद रही...पढ़िए आगे

दवा दुकानों में छापेमारी से हड़कंप
दवा दुकानों में छापेमारी - फोटो : DEVBRAT

KAIMUR : कैमूर जिले के मोहनिया शहर अंतर्गत चल रही दवा दुकानों पर एसडीएम राकेश कुमार सिंह, डीएसपी प्रदीप कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर भी मौजूद रहीं। छापेमारी के दौरान दवा दुकानों में हड़कंप मच गया।

मोहनिया एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर को बोला गया है की वह बारीकी से सभी बिंदुओं पर जांच करे। साथ ही मेरे द्वारा मेडिकल दुकानदारों को बोला गया है कि जो एक्सपायर दवाएं हैं उसे अलग रखें। 

बताते चले की प्रशासन को आये दिन शिकायत मिल रही थी की मोहनिया में अवैध रूप से दवाएं बेचीं जा रही है। जिसके बाद प्रशासन की ओर से छापेमारी की गयी और दवा दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गयी। इससे दुकानदारों के बीच अफरा तफरी का माहौल बना रहा। 

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट