LATEST NEWS

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17 लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : आरोपी ने फोटो वायरल करने के नाम ठगे 17

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • जाली नोट के बड़े कारोबार का खुलासा : तकरीबन 20 लाख के नकली नोट के साथ यूपी-बिहार गिरोह

  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी
  • छात्र जेडीयू की जिला व विश्वविद्यालय अध्यक्षों की सूची जारी, अमित शर्मा को फिर मिली गयाजी की जिम्मेदारी

  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से हुआ स्वागत
  • राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: गुजरात के केवड़िया में बिहार के स्टॉल पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, मिथिला पाग से

Bihar Land : दियारा की जमीन का एक बार फिर बिहार-झारखंड के बीच फंसा पेंच, कटिहार में जबरन फसल काटकर ले गए झारखंड के किसान

कटिहार के मनिहारी गंगा दियारा क्षेत्र में बिहार और झारखंड के बीच भूमि विवाद एक बार फिर बढ़ता जा रहा है।

Bihar Land
जबरन फसल काटकर ले गए झारखंड के किसान- फोटो : Reporter

Bihar Land : कटिहार के मनिहारी गंगा दियारा क्षेत्र में बिहार और झारखंड के बीच भूमि विवाद एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। हालिया घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के काशीचक दियारा से संबंधित है, जहां किसानों का आरोप है कि उन्होंने इस क्षेत्र में लगभग 30 एकड़ भूमि पर कलाई (उड़द) की फसल उगाई थी। लेकिन फसल कटाई के समय झारखंड के साहिबगंज मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण आकर जबरन फसल काटकर ले गए। 

पीड़ित किसानों का कहना है कि इस भूमि के संबंध में पहले ही यह स्पष्ट हो चुका है कि यह बिहार के कटिहार जिला मनिहारी अनुमंडल के किसानों की है। इसके बावजूद, झारखंड साहिबगंज मुफस्सिल थाना पुलिस ने जिस प्रकार से वहां के किसानों के खिलाफ कार्यवाही की है, उससे दोनों राज्यों के बीच सीमांकन विवाद पर एक बार फिर प्रश्न उठ रहा है। घटना के बाद मनिहारी अनुमंडल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

झारखंड साहिबगंज मुफस्सिल थाना पुलिस ने जिस तरह से वहां के किसानों के पार्टी बनकर फसल कटवा कर ले गया है इससे दोनों राज्य की सीमांकन विवाद पर एक बार फिर सवाल उठ रहा है, घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे मनिहारी अनुमंडल पुलिस भी मनिहारी कासी चौक के किसानों की शिकायत के आधार पर बरीय पदाधिकारी को मामले की जानकारी देने की बात कर रहे हैं।

रिपोर्ट- श्याम कुमार सिंह