LATEST NEWS

  • Saharsa News
  • Saharsa News: सहरसा में पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी की शिकायत, आवास सहायक से जवाब तलब

  • Patna Constituency Election
  • Patna Constituency Election: पटना स्नातक चुनाव में राजद और जदयू के बीच कड़ा मुकाबला, 72 वोटों का अंतर

  • Kosi election
  • Kosi election: कोसी स्नातक सीट पर पांचवें राउंड की गिनती पूरी, जानें भाजपा, राजद और जन सुराज के

  • siwan blast
  • siwan blast: सिवान में दो हादसों के पीड़ितों को राहत, सात मृतकों के परिजनों के लिए मंजूर हुई

  • Ara Railway Station
  • Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्ध गिरफ्तार, दो मोबाइल और ब्लेड का टुकड़ा बरामद

Bihar DGP: बिहार के DGP ने पुलिस एसोसिएशन को लेकर मांगी रिपोर्ट,किसके अनुरोध पर कराया जाता है चुनाव,पूछे 4 सवाल,जल्द देना होगा जवाब

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के आगामी चुनाव को संपन्न कराने के लिए 4 सवाल पूछे हैं।

Bihar  Police Association
DGP ने पुलिस एसोसिएशन को लेकर मांगी रिपोर्ट- फोटो : Reporter

Bihar DGP: बिहार पुलिस की कमान संभालते ही 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार ने जो कहा था वो करते हुए भी नजर आने लगे हैं। दरअसल डीजीपी ने पद संभालते ही स्पष्ट कहा था कि  पुलिस व्यवस्था को सशक्त और प्रभावी बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। इसकी शुरुआत हो चुकी है। कई ऐसे आदेश जारी हो रहे है। इसी क्रम में बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के आगामी चुनाव को संपन्न कराने खातिर बिहार पुलिस महानिदेशक द्वारा कुल 4 सवाल पूछे गए है।

 डीजीपी द्वारा पत्र के माध्यम से  पहला प्रश्न यह पूछा गया है कि चुनाव की प्रक्रिया क्या है? वहीं दूसरे प्रश्न में पूछा गया है कि किसके अनुरोध पर चुनाव कराया जाता है? इसी की अगली कड़ी के तौर पर तीसरे प्रश्न में पुलिस महानिदेशक पूछते है कि चुनाव पूर्व क्या क्या तैयारियां/कार्रवाईयां आवश्यक हैं? साथ ही चौथे प्रश्न के तौर पर डीजीपी पूछते है कि वर्तमान में पदधारकों  की क्या स्थिति है। कौन किस पद पर है?

 यानी डीजीपी द्वारा इन प्रश्नों के जरिए बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया को न केवल समझने की कवायद करते नजर आ रहे हैं, बल्कि इसके जरिए तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार धीरज के जरिए इन प्रश्नों का प्रतिवेदन प्राप्त कर पूरी चुनावी प्रक्रिया का तथ्यात्मक पक्ष जान समझकर पुलिस मेंस एसोसिएशन के आगामी चुनाव करना चाहते हैं।

कुलदीप भारद्वाज की रिपोर्ट