LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

BIHAR BYPOLL - गांव में पुल नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने किया रामगढ़ उपचुनाव का बहिष्कार, कहा – पुल नहीं तो वोट नहीं

BIHAR BYPOLL – कैमूर जिले के रामगढ़ उपचुनाव का दुर्गावती के बघरा गांव के लोगों ने बहिष्कार किया है। उनका कहना है कि गांव में नदी पार करने के लिए पुल के लिए दशकों से मांग हो रही है। लेकिन अभी तक इसे पूरा नहीं किया गया।

BIHAR BYPOLL - गांव में पुल नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने
उपचुनाव का बहिष्करार- फोटो : NEWS4NATION

BIHAR BYPOLL - कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर बुधवार को वोटिंग की प्रक्रिया शुरू है। वहीं दुर्गावती प्रखंड के मानिकपुर दूघरा गांव के ग्रामीणों ने बूथ संख्या 108 पर पुल नहीं तो वोट नहीं को लेकर वोट का बहिष्कार किया है। 

ग्रामीणों का कहना है कि 2017 से हीं पुल निर्माण को लेकर शासन से लेकर प्रशासन तक हम लोग गुहार लगा कर थक चुके हैं। लेकिन सिर्फ आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं मिला है। जब जब वोट देने का समय आता है तो नेता लोग गांव में दरवाजे तक आते हैं। इसके बाद चुनाव खत्म होता है तो लोग अपने-अपने कुर्सी पर बैठ जाते हैं। गांव का विद्यालय नदी के दूसरे छोर पर है जहां छात्र-छात्राओं को पढ़ने जाने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 

Diarch GO

वहीं बरसात के समय जब नदी उफान पर हो जाती है तो बच्चों का पठन-पाठन बिल्कुल बंद रहता है। गांव में कोई बीमार पड़ जाएगा या किसी महिला का प्रसव होना है तो हम लोगों को 15 किलोमीटर घूम कर दुर्गावती अस्पताल जाना पड़ता है। जिसका किराया भी 50 से ₹100 लगता है। 

वहीं पुल का निर्माण हो जाने के बाद महज 1 किलोमीटर का सफर तय कर हम लोग दुर्गावती ब्लॉक या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर अपने किसी भी आवश्यक कार्य को पूरा कर लेंगे। हम लोगों ने इस बार मन बना लिया है कि जब तक पुल निर्माण को लेकर किसी वरीय अधिकारी का लिखित कागजात नहीं मिल जाता है तब तक हम लोग वोट का बहिष्कार करते रहेंगे। 

NSIT
Nsmch