LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

BIHAR CRICKET NEWS - विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ बिहार की जीत ऐतिहासिक, बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी ने की टीम की सराहना

BIHAR CRICKET NEWS - विजय हजारे ट्रॉफी में बिहार क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते अपने से कही मजबूत दिल्ली की टीम को शिकस्त दी। दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में बिहार ने दिल्ली को 17 रन से हराया। बीसीए अध्यक्ष ने टीम को बधाई दी है।

BIHAR CRICKET NEWS - विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ ब

PATNA - BCA पटना - बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने गुरुवार को यहां हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में चल रही विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ शानदार जीत के लिए बिहार टीम की प्रशंसा की।  बिहार ने गुरुवार को दिल्ली को 17 रनों से (वीजेडी पद्धति) हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार ने 42 ओवरों में 210/9 रन बनाए, जिसमें बिपिन सौरभ (16 गेंदों में 37 रन) और रघुवेंद्र प्रताप (48 गेंदों में 52 रन) ने शानदार प्रदर्शन किया।  बीसीए अध्यक्ष ने प्रताप और बिपिन की साहसिक पारियों की सराहना करते हुए कहा कि दिल्ली जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मिली यह जीत बिहार टीम के मनोबल को बढ़ाएगी।  

"दिल्ली जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मिली यह जीत हमारे खिलाड़ियों की प्रतिभा और दृढ़ संकल्प को दिखाती है। मैं प्रताप और बिपिन सौरभ को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई देता हूं और पूरी टीम को टीम वर्क दिखाने के लिए शुभकामनाएं देता हूं," श्री राकेश तिवारी ने कहा - "ऐसी जीतें न केवल हमारा मनोबल बढ़ाती हैं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में बिहार की उपस्थिति को भी मजबूत करती हैं। मुझे विश्वास है कि यह केवल शुरुआत है और आगे भी कई और जीतें हमारी टीम के खाते में आएंगी,"।

Diarch GO

109 पर सिमट गई दिल्ली की टीम

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली 24 ओवरों में केवल 109/5 रन ही बना सकी, जिसके बाद खेल रोक दिया गया। परिणामस्वरूप, दिल्ली VJD मेथड के अनुसार अपने स्कोर से पीछे रह गई और 17 रनों से हार गई।  रघुवेंद्र प्रताप, जिन्होंने बल्ले से इस मैच में अर्धशतक लगाया और बिहार के लिए दो विकेट भी झटके।  इस मैच में मैन ऑफ़ द मैच रहे प्रताप ने कहा- "यह एक बड़ा अवसर है क्योंकि हमने दिल्ली जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैच जीता। यह बिहार टीम के मनोबल के लिए एक बड़ी जीत है। अपने प्रदर्शन को लेकर मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। टीम का माहौल बहुत अच्छा था और सभी ने योजना के अनुसार खेला।

बड़ौदा से होगा अगला मुकाबला

बिपिन सौरभ ने कहा - "मैं बहुत खुश हूं कि बिहार ने आज अच्छा प्रदर्शन किया। आज हर खिलाड़ी ने एक-दूसरे का समर्थन किया और टीम का माहौल सकारात्मक दिखा। हम मैच जीते और यह केवल टीम प्रयास की वजह से संभव हो पाया,"। बिहार अब मंगलवार को यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बड़ौदा के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगा ।

NSIT
Nsmch