LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Bihar Teacher News: ACS सिद्धार्थ ने फर्जी हाजिरी मामले में हेडमास्टर साहब को किया सस्पेंड, 3 शिक्षकों पर भी सख्त कार्रवाई

Bihar Teacher News: फर्जी हाजिरी बनाने के मामले शिक्षा विभाग के एसीएस ने कड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने हेडमास्टर साहब को सस्पेंड कर दिया है. वहीँ 3 शिक्षकों पर कार्रवाई की गयी है...पढ़िए आगे

Bihar Teacher News: ACS सिद्धार्थ ने फर्जी हाजिरी मामले में
शिक्षकों पर गिरी गाज - फोटो : SUMIT KUMAR

JAMUI : बिहार में गुरु जी के कारनामों के बीच एसीएस एस सिद्धार्थ ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। जमुई के सोनो प्रखंड स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय कर्माटांड के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव दास को विभाग ने निलंबित कर दिया है। मामला बीते साल दिसंबर महीने का है जब फर्जी हाजिरी मामले में इसी स्कूल के तीन शिक्षकों का  फर्जीवाड़ा पकड़ा गया था। जिसके बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई थी। 

जमुई शिक्षा विभाग ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए उक्त सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। विभागीय जांच के बाद स्थापना शाखा के डीपीओ पारस कुमार द्वारा आज एक पत्र निर्गत कर उक्त स्कूल के प्रभारी राजीव दास को अपने कार्य में लापरवाही करना, शिक्षा व्यवस्था से धोखाधड़ी करना, नियमों की अवहेलना करना सहित अनुशासनहीनता के आरोप सिद्ध करते हुए निलंबित कर दिया है। 

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई के बाद शिक्षकों में हड़कंप का माहौल है। अब फोटो से फोटो खींचकर या कोई अन्य जुगाड तंत्र से हाज़िरी बनाना शिक्षकों को महंगा पड़ जाएगा। शिक्षा विभाग की माने तो ई शिक्षा कोष ऐप की निगरानी विभाग अब बहुत ही मुस्तैदी से कर रही है। अब फर्जी हाजिरी बनाकर घर में चैन की नींद सोने वाले शिक्षकों की खैर नहीं है। इस कार्रवाई के बाद दूसरे राज्य से हाज़िरी बनाने वाले शिक्षकों में भय का माहौल उत्पन्न हो गया है। हालांकि यह कारवाई कर जमुई शिक्षा विभाग अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। इस प्रकरण को एक कहावत चरितार्थ करती है कि तुम डाल डाल तो हम पात पात।

जमुई से सुमित की रिपोर्ट