LATEST NEWS

  • CM Samrat Choudhary
  • भारत रत्न लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि

  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर 6.54 लाख का इनाम किया घोषित
  • Bihar News : पूर्वी चंपारण में अपराधियों पर बड़ा शिकंजा, एसपी स्वर्ण प्रभात ने 125 फरार आरोपियों पर

  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत, दोस्त घायल, गांव में पसरा मातम
  • Bihar Road Accident: गया में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से युवक की मौत,

  • Patna Sports Complex
  • Patna News:पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर को मिलेगी नई पहचान, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर होगा ट्रैक और मैदान का

  • Patna Pataliputra Police Recover Pistol and Revolver
  • पटना में हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पिस्टल और सिक्सर समेत जिंदा कारतूस बरामद

Independence Day 2026 : 205 कोबरा परिसर में 'वंदे मातरम्' और 'हर घर तिरंगा' अभियान की धूम, गया में NCC कैडेट्स ने निकाली साइकिल रैली

Independence Day 2026 : स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के पावन अवसर पर 205 कोबरा परिसर में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जन-जागरूकता से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।

Independence Day 2026 : 205 कोबरा परिसर में 'वंदे मातरम्' और
हर घर तिरंगा' अभियान की धूम- फोटो : SOCIAL MEDIA

GAYAJI : स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के तहत 205 कोबरा परिसर में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। 7 से 15 अगस्त तक चल रहे ‘वंदे मातरम्’ विषय आधारित कार्यक्रमों की कड़ी में मंगलवार को विभिन्न राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट 205 कोबरा नरेश पंवार, द्वितीय कमान अधिकारी अखिलेश कुमार यादव एवं अजीत कुमार के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हुआ। इसमें वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के साथ केंद्रीय विद्यालय, 205 कोबरा के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुआ। अधिकारियों, जवानों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक साथ स्वर मिलाकर राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया। सामूहिक गायन से पूरे परिसर में देशभक्ति, देशप्रेम एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना और मजबूत हुई। इसके बाद भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत ‘हर घर तिरंगा रैली’ निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर अधिकारियों, जवानों, केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक रैली में भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति कर्तव्यबोध का संदेश दिया गया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ निकली रैली ने परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल बना दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाना ही नहीं, बल्कि राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और नागरिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना भी रहा। 205 कोबरा द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, युवाओं और विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों, विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को भव्य, गरिमामय एवं प्रभावशाली बना दिया।

वहीँ 6 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पंकज कुमार (कीर्ति चक्र) के निर्देशन में एनसीसी कैडेटों द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। गया कॉलेज, गया के एनसीसी कैडेटों ने गया कॉलेज से विष्णुपद तक साइकिल रैली निकाली। रैली के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया।

वहीं, शाक्य मुनि कॉलेज (एसएमसी) के एनसीसी कैडेटों ने विष्णुपद स्थित देवघाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेटों ने घाट परिसर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। दोनों कार्यक्रमों में कुल 160 एनसीसी कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सुबेदार मेजर विक्रम सिंह सुबेदार विजय वीर तथा एएनओ डॉ. संजय तिवारी सहित एनसीसी से जुड़े पदाधिकारी एवं कैडेट उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch