LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

JEE 100 Percentile: गया के लाल ने किया कमाल! जेईई में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर बना बिहार टॉपर

JEE 100 Percentile: गया के शुभम कुमार ने जेईई में 100 पर्सेंटाइल हासिल कर बिहार टॉपर बने। ऑल इंडिया रैंक 3 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

JEE 100 Percentile
गया के लाल ने किया कमाल!- फोटो : social media

JEE 100 Percentile: इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई के घोषित परिणाम में गयाजी शहर के नादरगंज ब्राह्मणी घाट निवासी शिवकुमार के पुत्र शुभम कुमार ने 100 पर्सेंटाइल हासिल कर बिहार टापर बनने का गौरव प्राप्त किया है।साधारण परिवार से आने वाले शुभम की इस असाधारण उपलब्धि ने पूरे जिले का मान बढ़ाया है। राज्य स्तर पर टॉप करने के साथ ही उन्होंने ऑल इंडिया रैंकिंग में भी तीसरा स्थान प्राप्त किया है। शुभम कुमार की प्रारंभिक शिक्षा गयाजी शहर के नजरथ एकेडमी स्कूल से हुई, जहां से उन्होंने दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई पूरी की।

वर्तमान में वे पिछले करीब एक वर्ष से राजस्थान के कोटा में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को वे अपनी सफलता का मूल मंत्र बताते हैं। शुभम के पिता शिवकुमार गयाजी शहर के रमना रोड में हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी माता कंचन देवी गृहिणी हैं। मध्यमवर्गीय परिवार में पले-बढ़े शुभम ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया। उनके परिवार में एक भाई और एक बहन हैं।

Diarch GO

आईआईटी पटना में पढ़ती है बहन

उनकी बहन वर्तमान में आईआईटी पटना में प्रथम वर्ष की छात्रा हैं और इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। शुभम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के त्याग, शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया है। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन 10 से 12 घंटे पढ़ाई करते थे और कठिन विषयों पर विशेष ध्यान देते थे।शुभम की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार में बल्कि पूरे गयाजी शहर में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।