LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : कोटेश्वरनाथ धाम में शिवरात्रि महोत्सव की धूम, नवनिर्मित रिजॉर्ट का हुआ भव्य उद्घाटन, न्यायविदों और राजनेताओं के साथ कई गणमान्य लोगों ने किया शिरकत

Bihar News : कोटेश्वरनाथ धाम में शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया. वहीँ नवनिर्मित रिजोर्ट का भी उद्घाटन किया गया......पढ़िए आगे

Bihar News : कोटेश्वरनाथ धाम में शिवरात्रि महोत्सव की धूम, न
शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन - फोटो : SOCIAL MEDIA

GAYA : बाबा कोटेश्वर नाथ धाम, ग्राम मेनगांव में भक्ति और विकास का अद्भुत संगम देखने को मिला। शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस विशेष अवसर पर बिहार सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा नवनिर्मित 'कोटेश्वर धाम रिजॉर्ट' का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। यह रिजॉर्ट क्षेत्र में पर्यटन और सामाजिक सुविधाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस उद्घाटन समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए न्यायिक और राजनीतिक जगत की कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व लोकायुक्त न्यायमूर्ति श्याम किशोर शर्मा थे। उनके साथ पटना हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति अनुपमा चक्रवर्ती, न्यायमूर्ति  चंद्रशेखर झा, न्यायमूर्ति डॉ. अंशुमान पांडे और न्यायमूर्ति रमेश चंद्र मालवीय ने शिरकत की। इसके अलावा इलाहाबाद हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति अरुण कुमार, बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविन्द कुमार सिंह उर्फ़ छोटू सिंह और अमर शहीद राजेंद्र सिंह के पौत्र अतुल सिंह सहित मंदिर के पुरोहितों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Diarch GO

रिजॉर्ट के संचालनकर्ता चिरंजीव कुमार ने इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि अक्सर मध्यमवर्गीय परिवार अपने बच्चों की शादी बड़े और आलीशान रिजॉर्ट से करने का सपना देखते हैं, लेकिन अत्यधिक खर्च के कारण वे इसे पूरा नहीं कर पाते। कोटेश्वर धाम रिजॉर्ट का उद्देश्य ऐसे ही सपनों को हकीकत में बदलना है। अब लोग मात्र एक सहयोग राशि देकर इस आधुनिक रिजॉर्ट में अपने मांगलिक कार्य संपन्न कर सकेंगे, जिससे आम जनमानस पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने का संकल्प दोहराते हुए संचालन टीम के सदस्य चिरंजीव, अतुल सिंह, राहुल कुमार और चंदन कुमार ने बताया कि वे लंबे समय से जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस रिजॉर्ट का उद्देश्य केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी है। आने वाले समय में कोटेश्वर धाम रिजॉर्ट के माध्यम से कई सामाजिक गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जाता रहेगा।

NSIT
Nsmch

समारोह के समापन पर उपस्थित अतिथियों ने इस पहल की सराहना की और बाबा कोटेश्वर नाथ के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। स्थानीय ग्रामीणों में भी इस रिजॉर्ट के खुलने से खासा उत्साह देखा गया, क्योंकि इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। मंदिर कमेटी और रिजॉर्ट प्रबंधन ने संयुक्त रूप से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।