LATEST NEWS

  • Bihar Electricity Connection New Charges Effective From November 1
  • Bihar Electricity Connection: बिहार में बिजली कनेक्शन लेना हुआ महंगा, 1 नवंबर से उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा

  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी
  • Supreme Court: ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बैंकों की जिम्मेदारी, देना पड़ सकता है मुआवजा, साइबर ठगी पर

  • LPG Gas Rules 2026
  • LPG Gas Rules 2026: 1 नवंबर से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियम, सिलेंडर बुकिंग से सब्सिडी तक जानें

  • November Bank Holidays 2026
  • November Bank Holidays 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक,बैंक जाने से पहले देख लें छुट्टियों की

  • Darbhanga MLC Result BJP Shocked RJD Faces MY Vote Challenge
  • Bihar Politics: दरभंगा में बदला सियासी मिजाज, ब्राह्मणों ने BJP से बनाई दूरी, RJD की जीत

Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई निष्पक्ष कार्रवाई की गुहार

Bihar News : बिहार के गया जिले में निजी जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान हुए खूनी संघर्ष, मारपीट, बमबाजी और ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Bihar News :गयाजी में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा पर उठे सवाल
कार्रवाई की गुहार - फोटो : MANOJ

GAYAJI : गया जिले में जमीन विवाद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। चंदौती थाना क्षेत्र के गांधी नगर में 24 अक्टूबर को निजी जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान विवाद, मारपीट, बमबाजी और फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, प्रभावित परिवारों ने जिला प्रशासन और पुलिस से सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

सत्येंद्र नारायण ने जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि लोगों को सुरक्षित माहौल में रहने और अपने मौलिक अधिकारों का इस्तेमाल करने का भरोसा मिलना चाहिए। उन्होंने घटना के दिन के माहौल को भयावह बताते हुए एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज को घटना की सच्चाई सामने लाने में महत्वपूर्ण बताया। साथ ही, एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए कानून के निष्पक्ष इस्तेमाल की अपील की।

वहीं, सेना से सेवानिवृत्त मिथलेश प्रसाद सिंह ने कटारी इलाके में जमीन विवाद को लेकर चिंता जताई। उनके अनुसार, विवाद के कारण पांच मकानों का निर्माण प्रभावित है। करीब 30 लोगों से जुड़ी एक एकड़ 85 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके पास जमीन के दस्तावेज हैं और न्यायालय के आदेश के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया था।

मिथलेश प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ लोग निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। उन्होंने एसएसपी से कटारी इलाके का निरीक्षण करने, प्रभावित परिवारों को सुरक्षा देने और जमीन की कानूनी स्थिति की निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग की। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने और सभी पक्षों के साथ निष्पक्ष व्यवहार करने की अपील की है।

NSIT
Nsmch

मनोज की रिपोर्ट