LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान: 'शंकराचार्य पर टिप्पणी का अधिकार किसी को नहीं', गैस किल्लत पर सरकार का किया बचाव

गयाजी पहुंचे प्रवीण तोगड़िया ने विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बंगाल में हिंदू की जीत का दावा किया और गैस किल्लत की खबरों के बीच सरकार पर भरोसा जताने की अपील की।

प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान: 'शंकराचार्य पर टिप्पणी का अधिक

Gayaji - अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया अपने दो दिवसीय दौरे पर गयाजी पहुंचे। शुक्रवार को उन्होंने विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में भगवान विष्णु के चरण चिह्नों पर माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की । मंदिर दर्शन के बाद उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की, जिसमें आगामी अभियानों की रूपरेखा तैयार की गई 

बंगाल चुनाव और हिंदू एकता पर बयान

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रवीण तोगड़िया ने पश्चिम बंगाल चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हमेशा बहुमत की ही जीत होती है । उन्होंने दावा किया कि बंगाल में हिंदू समाज अब संगठित हो रहा है और वहाँ 'हिंदू' की ही जीत होगी । तोगड़िया ने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल और महिला परिषद मिलकर "हिंदू घर सुरक्षित, हिंदू घर रोग मुक्त" अभियान के तहत गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं 

गैस किल्लत और अंतरराष्ट्रीय तनाव


देश में रसोई गैस की संभावित किल्लत और अंतरराष्ट्रीय हालातों पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि ईरान, इजराइल और सऊदी अरब जैसे देशों के बीच चल रहे युद्ध और "फटाके फूटने" (तनाव) के कारण गैस सप्लाई पर असर की चर्चा है । हालांकि, उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि जब सरकार और पेट्रोलियम मंत्री कह रहे हैं कि कोई कमी नहीं है, तो हमें सरकार पर भरोसा रखना चाहिए 

शंकराचार्य के सम्मान पर दो टूक

शंकराचार्य द्वारा सरकार पर उठाए गए सवालों से जुड़े एक प्रश्न पर तोगड़िया ने स्पष्ट कहा कि शंकराचार्य सनातन धर्म के सर्वोच्च धर्मगुरु हैं । उन्होंने कहा, "शंकराचार्य जी के कहे के बाद कमेंट करने का मेरा कोई अधिकार नहीं है" । उन्होंने धर्मगुरुओं के प्रति पूर्ण सम्मान की वकालत की और कहा कि उनकी गरिमा सर्वोपरि है 

विकास और विष्णुपद कॉरिडोर की उम्मीद

प्रवीण तोगड़िया ने गया में प्रस्तावित विष्णुपद कॉरिडोर की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कॉरिडोर के बनने से न केवल विकास होगा, बल्कि पीढ़ियों से रह रहे पंडा-पुजारी समाज की व्यवस्था भी नए और बेहतर स्वरूप में विकसित होगी । उन्होंने अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे कार्यों पर भी संतोष व्यक्त किया 

Report - Manoj kumar

Diarch GO