LATEST NEWS

  • Tej Pratap Yadav Death Threat
  • तेजप्रताप यादव को दोपहर 3:11 बजे आया खौफनाक कॉल! वीडियो वायरल करने की धमकी से मचा हड़कंप, सरकार

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

Bihar News : गया में शराब तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक, झारखंड से आ रही दो लग्जरी कारों से 875 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने किया जब्त, दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Bihar News : गया में शराब तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक, झारखंड स

GAYA : बिहार में जारी पूर्ण शराबबंदी को प्रभावी बनाने की दिशा में गया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। शेरघाटी के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने झारखंड सीमा से बिहार में प्रवेश कर रही दो लग्जरी कारों को रोककर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 875 लीटर से अधिक शराब जब्त करते हुए दो अंतरराज्यीय तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। तस्करी में उपयोग की जा रही अर्टिगा और टाटा नेक्सन कारों को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के चतरा जिले की ओर से शराब की एक बड़ी खेप बिहार लाई जा रही है। सूचना मिलते ही बहेरा थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और एनएच-70 पर थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जैसे ही सफेद रंग की अर्टिगा और टाटा नेक्सन कारें नाके के पास पहुँचीं, पुलिस की मौजूदगी देख चालकों ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।

Diarch GO

तलाशी के दौरान वाहनों के भीतर का नजारा देख पुलिस भी दंग रह गई। अर्टिगा कार की सीटों के नीचे और डिक्की में भारी मात्रा में बीयर के केन और व्हिस्की की बोतलें छिपाई गई थीं। वहीं, टाटा नेक्सन कार से भी रॉयल स्टैग व्हिस्की और बीयर की खेप बरामद हुई। आधिकारिक गणना के अनुसार, दोनों वाहनों से कुल 875.40 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान झारखंड निवासी विक्की कुमार और लाल बिहारी कुमार के रूप में की गई है। पूछताछ में तस्करों ने स्वीकार किया कि वे चतरा (झारखंड) से शराब लोड कर बिहार के विभिन्न जिलों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करने जा रहे थे। बहेरा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम (कांड संख्या 35/26) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

NSIT
Nsmch

इस बड़ी बरामदगी के बाद शेरघाटी अनुमंडल के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस सिंडिकेट के तार बिहार के किन-किन जिलों से जुड़े हैं और मुख्य सरगना कौन है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती और जांच और भी सख्त कर दी गई है ताकि शराब के अवैध परिवहन पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

मनोज की रिपोर्ट