गयाजी पहुंचे पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, DM-SSP की मौजूदगी में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

गयाजी पहुंचे पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, DM-SSP की मौज
गयाजी पहुंचे पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश- फोटो : मनोज कुमार

Gayaji : जिले से इस वक्त की बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का गया आगमन हुआ है। मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। मुख्य न्यायाधीश के दौरे को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में विशेष प्रशासनिक और पुलिस बल के प्रबंध किए गए।


जिलाधिकारी व एसएसपी की मौजूदगी में दी गई सलामी 

मुख्य न्यायाधीश के गया स्थित वेलकम होटल (आईटीसी) पहुंचने पर उनका गरिमामयी स्वागत किया गया। इस अवसर पर गया के जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) की उपस्थिति में गया जिला बल के पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों द्वारा उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ 'गार्ड ऑफ ऑनर' की सलामी दी गई।

Diarch GO


एसएसपी ने पुलिस बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 

मुख्य न्यायाधीश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए। एसएसपी ने प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए ड्यूटी के दौरान मुस्तैदी और प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करने की बात कही।


सुरक्षा व्यवस्था के रहे कड़े इंतजाम 

मुख्य न्यायाधीश के दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासन की ओर से पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई और यातायात व विधि-व्यवस्था पर पैनी नजर रखी गई।

NSIT
Nsmch


शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ कार्यक्रम 

जिला और पुलिस प्रशासन के बेहतर समन्वय एवं मुस्तैदी के कारण मुख्य न्यायाधीश का आगमन कार्यक्रम बेहद अनुशासित और गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशासन की इस त्वरित और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था से पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा का माहौल कायम रहा।


मनोज कुमार की रिपोर्ट